फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi Rally organized for women's empowerment, government plans to inform villagers

भदोहीः नारी सशक्तीकरण को लेकर निकाली रैली, ग्रामीणों को बताई सरकार की योजनाएं

Sat, 06 Mar 2021 05:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi Rally organized for women's empowerment, government plans to inform villagers
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़वापुर में महिला सशक्तीकरण की रैली निकालते बच्चे और शिक्षिकाएं। संव? - फोटो : BHADOHI
नारी सशक्तीकरण को लेकर शनिवार को भदोही जनपद स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़वापुर की ओर से नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। सुगमकर्ता अमरीन बानो के नेतृत्व में निकली रैली गांव में भ्रमण की। ग्रामीणों को सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

अर्पिता गौतम ने समाज में फैली कुरीतियों पर प्रकाश डाला। वहीं महत्वपूर्ण टेलीफोन नंबर के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं सशक्त नहीं होंगी तब तक देश तेजी से विकास की ओर अग्रसर नहीं होगा। इसके बाद बच्चों की एक चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता हुई। चित्रकला में शिवानी गौतम प्रथम आलोक शास्त्री द्वितीय रहे। स्लोगन में राधिका और श्रद्धा संयुक्त रूप से प्रथम स्थान जबकि स्वाति द्वितीय रहीं। विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय भुसौला में प्रोबेशन विभाग की ओर से मिशन शक्ति का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विधवा, वृद्धा और दिव्यांग पेंशन के बारे में बताया गया। इस मौके पर संजय राय, केके मौर्य, मीना गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, सुनीता यादव, दीपक यादव, विवेक गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed