फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi,political

डीएम को ज्ञापन सौंप युवा कांग्रेसजनों ने भरी हुंकार

Wed, 27 Nov 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
bhadohi,political
ज्ञानपुर। तीन वर्षों से अधर में लटके गजिया ओवरब्रिज के निर्माण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुल को पूरा कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी गई कि अगर एक माह में पुल न पूर्ण हुआ तो अनशन किया जाएगा। कहा कि पुल का कुछ कार्य रेलवे के अधीन होने के कारण वह प्रयास में लगा है, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से 70 फीसद कार्य पूर्ण कराने के बावजूद शेष कार्य को एक वर्ष से रोका गया है। इससे बड़े वाहन चालक, पैदल यात्री, साइकिल-मोटर साइकिल, माल वाहन, ऑटो रिक्शा, रिक्शा ट्रॉली को बिना वजह पांच किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है, जो काफी कष्टकारक साबित होता है। कहा कि यदि भाजपा सरकार विकास के मुद्दों को तवज्जो दे रही है तो मामूली रूप से बचे कार्य को राजनैतिक द्वेष के कारण न रोके। चेताया कि एक माह में कार्य पूरा नहीं कराया गया तो कांग्रेसजन आमरण अनशन को बाध्य होंगे। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव, वसीम अंसारी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नाजिम अली, मो. जीशान, राकेश मौर्य, उपेंद्र भारती, अफसर हाशमी, संतोष पाल, इंद्रदेव बिंद, त्रिलोकीनाथ बिंद, माबूद खान, राजन दुबे सहित बड़ी संख्या में पार्टीजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed