फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi Police arrested nine people for conspiracy to withdraw 2.40 crores from Himachal Pradesh trust by fake bank check

भदोही में शातिर गैंग का पर्दाफाश: हिमाचल प्रदेश के ट्रस्ट से 2.40 करोड़ निकालने की थी साजिश, चेक का क्लोन बनाने वाले नौ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Nov 2021 02:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Nov 2021 02:26 PM IST
सार

भदोही पुलिस ने बताया कि शातिर चेक का क्लोन बनाकर हिमाचल प्रदेश के एक ट्रस्ट के अकाउंट से 2.40 करोड़ रुपये निकालने के फिराख में थे। जब वह चेक बैंक में जमा करने आए तो बैंक प्रबंधक को चेक के बारे में पता चल गया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
bhadohi Police arrested nine people for conspiracy to withdraw 2.40 crores from Himachal Pradesh trust by fake bank check
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिमांचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक ट्रस्ट के चेक का क्लोन चेक बनाने वाले गिरोह का भदोही (यूपी) जिले की पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में नौ आरोपी भी गिफ्तार किए गए हैं। उनके पास से क्लोन चेक, एक कार, स्कूटी आदि बरामद की गई। आरोपी 2.40 करोड़ रुपये की ठगी करने के चक्कर मे थे।

विज्ञापन


भदोही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि 16 नवंबर को भदोही जिले की ज्ञानपुर एचडीएफसी बैंक शाखा में बाबा बालक नाथ टेंपल ट्रस्ट (हिमांचल प्रदेश) का 2 करोड़ 40 लाख रूपये का चेक जमा किया गया था। देवेंद्र सिंह (कमला बजाज बाइक एजेंसी दानूपुर) व अभिषेक पाठक ने क्लीयरेंस के लिए रग हाउस के संचालक ओम प्रकाश मौर्या और प्रमोद मौर्या के खाते में जमा किया था।
विज्ञापन


क्लोन चेक पाए जाने पर शाखा प्रबंधक ने क्राइम ब्रांच और ज्ञानपुर थाना में लिखित तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई। इस बड़ी ठगी के प्रयास में शामिल गैंग का पर्दाफाश करने के लिए क्राइम ब्रांच ने एक टीम गठित की। उसी आधार पर मामले की जांच में सोमवार की शाम 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन्हें ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के भुड़की के पास ब्रम्ह मंदिर के पास से पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने गिरफ्तारी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। टीम में स्वॉट प्रभारी विनोद दूबे, तुफैल, सर्वेश राय, नरेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी विनोद यादव, प्रभुनाथ खरवार आदि रहे।

ये हैं गिरफ्तार किए गए नौ आरोपी  
खुशनुद खान निवासी चेतगंज, इमाम बाड़ा, थाना कोतवाली मिर्जापुर, देवेंद्र प्रताप सिंह निवासी रामचंदरपुर थाना सुरियांवा,  राहुल उर्फ सोनू उर्फ डेविड निवासी बिहड़ा पो ठठरा थाना मिर्जामुराद वाराणसी, रामचंद्र (प्रधान पति ) निवासी मल्लूपुर थाना ज्ञानपुर,  विंदेश्वरी प्रसाद पांडेय उर्फ बार्डर निवासी सिंहपुर, योगेंद्र भूषण श्रीवास्तव निवासी गाँधी नगर थाना ज्ञानपुर,  धर्मेंद्र पांडेय निवासी सिंहपुर, अभिषेक पाठक निवासी पाली, शैलेश कुमार उपाध्याय निवासी घरांव। एसपी ने बताया कि विक्की पांडेय और विक्रम सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसके लिए टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed