फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi: Painful death of a person crossing the road on the highway after being hit by a truck

भदोही: हाईवे पर सड़क पार कर रहे व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Thu, 05 Oct 2023 09:00 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 05 Oct 2023 09:00 AM IST
सार

गुरुवार की अल सुबह लगभग छह बजे नवधन गांव निवासी अलाउद्दीन उर्फ नंदू (45) राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर दक्षिणी लेन की तरफ जा रहा था। इस बीच उसके सामने तेज रफ्तार ट्रक आता दिखाई दिया।

विज्ञापन
Bhadohi: Painful death of a person crossing the road on the highway after being hit by a truck
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी: उत्कर्ष मैराथन में लगाइए दौड़, जीतिए 1.51 लाख रुपये का पुरस्कार, ये रही डिटेल
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार की अल सुबह लगभग छह बजे नवधन गांव निवासी अलाउद्दीन उर्फ नंदू (45) राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर दक्षिणी लेन की तरफ जा रहा था। इस बीच उसके सामने तेज रफ्तार ट्रक आता दिखाई दिया। ट्रक को देख उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ अलाउद्दीन के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री हैं। पत्नी अरसाना बानो बेसुध हो गई हैं। घटना के बाद ट्रक भागने में सफल हो गया। मृतक के भाई कलाउद्दीन उर्फ चंदू ने अज्ञात ट्रक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed