फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi number one among 10 districts of Purvanchal in the construction of Annapurna Bhawan.

Bhadohi News: अन्नपूर्णा भवन के निर्माण में पूर्वांचल के 10 जिलों में भदोही नंबर वन

Wed, 20 Nov 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi number one among 10 districts of Purvanchal in the construction of Annapurna Bhawan.
सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर चल रहे मॉडल दुकान (अन्नपूर्णा भवन) के निर्माण में भदोही पूर्वांचल के 10 जिलों में सबसे आगे है। जिले में अब तक 75 के सापेक्ष 60 दुकानों का निर्माण कराया जा चुका है। खास बात है कि विंध्याचल मंडल के तीनों जिलों में सबसे अधिक मॉडल दुकानें बनी हैं। वहीं बनारस 75 के सापेक्ष 11 दुकानें बनाकर सबसे पीछे चल रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में डोर स्टेप डिलेवरी के तहत सिंगल स्टेज व्यवस्था लागू की गई है। इसमें राशन ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से सीधे कोटेदारों तक पहुंचता है। गांव में सकरे रास्ते और दुकान होने के कारण राशन वहां तक नहीं पहुंच पाता था। इस कारण समय से लोगों को राशन न मिलने की शिकायत मिलती थी। इसके अलावा सरकारी राशन वितरण में अनियमितता की भी शिकायत मिलती थी। इसके समाधान को लेकर शासन स्तर से प्रदेश के सभी जिलों में 75-75 मॉडल दुकानों के निर्माण का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

2022 में स्वीकृति मिलने के बाद जमीन का चयन किया गया। इसके बाद मनरेगा से इन भवनों का निर्माण शुरू कराया गया। जिले में मॉडल शॉप के लिए डीघ ब्लाॅक से 10, औराई से 15, अभोली से 5, सुरियावां से 15, भदोही से 15, ज्ञानपुर से 15 कोटे की दुकानों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें भदोही पूरे पूर्वांचल के दस जिलों में पहले स्थान पर है। मनरेगा के तहत हो रहे अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण में भदोही में अब तक 75 के सापेक्ष 60 मॉडल दुकानें बन चुकी हैं। वहीं पांच अन्य मॉडल दुकानें आखिरी चरण में हैं। आने वाले सप्ताह भर में उनका भी संचालन शुरू हो जाएगा।
------------------------

जिले में संचालित हैं 730 कोटे की दुकानें

जिले की दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत समेत छह ब्लाकों में संचालित हो रहीं 724 कोटे की दुकानें संचालित हो रही हैं। जिसमें राशन कार्ड धारकों को दो बार राशन प्राप्त होता है। जिसमें 38 हजार अंत्योदय और 2 लाख 68 हजार पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। 724 कोटे की दुकान में ही 75 दुकानों को मॉडल बनाया जाना था। जिसमें अब तक 60 दुकानों को मॉडल बनाया जा चुका है।
---------------------------
विंध्याचल मंडल के तीनों जिले टॉप पर

अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के मामले में विंध्याचल मंडल के तीनों जिले टॉप पर हैं। भदोही में जहां 75 के सापेक्ष 60 मॉडल दुकानें बन चुकी हैं। वहीं सेानभद्र में 56 और मिर्जापुर में 54 मॉडल शॉप बन चुका है। इस तरह विंध्याचल मंडल में 225 के सापेक्ष 170 दुकानें बनायी जा चुकी हैं।
---------------------------
कहां कितने मॉडल शॉप

जिला - मॉडप शॉप
भदोही - 60
सोनभद्र - 56
मिर्जापुर - 54
चंदौली - 49
आजमगढ़ - 44
जौनपुर - 38
मऊ - 34
बलिया - 30
गाजीपुर - 26
वाराणसी - 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed