फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi night cut-free

भदोही रात की कटौती से मुक्त

Wed, 04 May 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Wed, 04 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री के भदोही आगमन से 10 दिन पूर्व ही शासन ने विद्युत कटौती के रोस्टर में बदलाव की घोषणा की है। विभाग के नए फरमान के मुताबिक शहर अब रात्रि कटौती मुक्त होगा और कुल 20 घंटे आपूर्ति रहेगी। विधायक   जाहिद बेग ने लखनऊ से इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन

विधायक ने लखनऊ से फोन कर बताया कि उन्होंने रात्रि कटौती से हो रहे आम जन की समस्या से मंगलवार को प्रबंध निदेशक (उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन) एपी मिश्र को अवगत कराते हुए रात्रि कटौती से भदोही को मुक्त करने की मांग की। इसके बाद एमडी ने रोस्टर बदलने संबंधी पत्रक विभागीय अधिकारियों को जारी किया। 
विज्ञापन

विधायक से सूचना मिलने के बाद एक्सईएन बालक राम ने नए रोस्टर की पुष्टि की और बताया कि अब सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक तथा रात 8 बजे से भोर में 6 बजे तक आपूर्ति होगी। अर्थात कुल 20 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। नए शेड्यूल का सपा नेताओं,नागरिकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed