फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi News Horrible accident while trying to catch buffalo young man drowned in pond died

Bhadohi News: भैंस पकड़ने के चक्कर में खौफनाक हादसा, तालाब में डूबा युवक; डेढ़ घंटे बाद मिली लाश

Wed, 23 Jul 2025 05:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 05:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में युवक की माैत की माैत की सूचना पाकर माैके पर ऊंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में ले लिया गया। परिजनों ने बताया कि युवक भैंस को पकड़ने के लिए दाैड़ा था, तभी तालाब में गिरा और डूब गया।

विज्ञापन
Bhadohi News Horrible accident while trying to catch buffalo young man drowned in pond died
आकाश गौतम की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bhadohi News: भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र के रघुरामपुर गांव में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी भैंस बांध रहा था। इस बीच, वह तालाब में कूदने के लिए भागने लगी। उसे नियंत्रित करने के प्रयास में युवक तालाब में गिर गया और तैरना न आने के कारण डूब गया।

विज्ञापन


गांव निवासी महादेव गौतम के घर के बगल में ही तालाब है। बुधवार को उनका बेटा आकाश गौतम (23) भैंस के पास खड़ा था। बताया जा रहा है कि उसकी भैंस खूंटा उखाड़ कर तालाब में कूदने के लिए दौड़ी। जिसे नियंत्रित करने के लिए आकाश उसके पीछे दौड़ा।
विज्ञापन


भैंस को रोकने के प्रयास में आकाश भी उसके साथ तालाब में गिर गया। बताया जा रहा है कि आकाश को तैरना नहीं आता था। जिसके कारण वह तालाब में डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के प्रधान महेंद्र सिंह राजन ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, गोताखोरों को बुलाया। करीब एक से डेढ़ घंटे की प्रयास के बाद युवक के शव को तालाब से निकाला जा सका। मृतक आकाश चार भाईयों में सबसे छोटा था। वह अभी पढ़ाई कर रहा था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed