फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

जिला कारागार धमके डीएम और एसपी

Sun, 08 Dec 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bhadohi news
ज्ञानपुर। डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह ने रविवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। करीब 30 मिनट तक बैरकों को खंगाला। कैदियों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। अफसरों ने बंदियों को मिल रही सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को देखा। निरीक्षण से जेल के बाहर तैनात बंदी रक्षकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी रामबदन सिंह अचानक जिला कारागार पहुंच गए। अधिकारियों ने जेल के एक-एक बैरक में जाकर कैदियों का हाल जाना। उनकी समस्याओं को सुना, कहा कि कोई दिक्कत हो तो उनसे बताएं। इस दौरान अधिकारियों ने जेल के मेस आदि का अवलोकन किया। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जेल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखी जाए। करीब 30 मिनट तक जेल परिसर का मुआयना करने के बाद चारबजे के बाद अधिकारी बाहर निकल गए। एसपी राम बदन सिंह ने कहा कि जेल परिसर में सब कुछ सामान्य रहा। कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि हर महीने का यह रूटीन चेकअप था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed