फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

आटोरिक्शा से टकराकर दुकान में घुसी कार,चार घायल

Sun, 08 Dec 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bhadohi news
गोपीगंज। नगर क्षेत्र में ज्ञानपुर रोड पर रविवार को दोपहर में उस समय लोगों में अफरातफरी मच गई जब भदोही से प्रयागराज वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही कार बेतरतीब ढंग से खड़े आटोरिक्शा से टकराकर दुकान में घुस कर क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान वहीं खड़े चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नागरिकों ने आरोप लगाया कि यातायात पुलिस लापरवाही से आए दिन ऐसी घटनाएं होती हैं। ज्ञानपुर रोड और राजमार्ग के पड़ाव, मिर्जापुर रोड तिराहा, बड़ा चौराहा, बस स्टैंड स्थानों पर आटो चालकों पर कार्रवाई न होने से वह मनमानी ढंग से आटो खड़ी कर देते हैं। आटो चालक पुलिस को धता बताते हुए मनमानी ढंग से स्टैंड बना कर वाहनों को आड़े-तिरछे लगाना प्रतिदिन की बात बन चुकी है। जबकि बड़ा चौराहा से लेकर नगर पालिका परिषद कार्यालय तक न तो कोई स्टैंड बनाया गया है और न पार्किंग। यही स्थिति राजमार्ग पर उत्तरी और दक्षिणी लेन पर है जहां पर सवारियों को बैठाने के लिए चालक लोगों से दुर्व्यवहार पर उतारू रहते हैं। सुबह, दोपहर व शाम तक कोतवाल, चौकी पुलिस के साथ यातायात प्रभारी शशिकांत, कभी कभार सीओ सदर तक जांच अभियान चलाते रहते हैं लेकिन किसी का भय मनबढ़ आटो चालकों पर नहीं हो पाता। रविवार को हुई घटना पर लोगों ने बताया कि कुछ एक कार पर सवार होकर भदोही से प्रयागराज जा रहे थे। उक्त स्थान पर पहुंचते ही मनमानी ढंग से खड़े आटो को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी और बाजार आए अरशद राईन 26, अफरीदी 24 निवासी अलीनगर सहित चार लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच गए लेकिन पुलिस आटो चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed