फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

रहस्यमय हालात में जला कबाड़ का ढेर,हजारों का नुकसान

Sun, 08 Dec 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bhadohi news
गोपीगंज। नगर के बघेल छावनी स्थित कबाड़ के ढेर में शनिवार की देर रात रहस्यमय हालात में आग लग जाने से कबाड़ी को हजारों रुपये का नुकसान हो गया। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग बुझाने में कामयाबी पाई। बताया जाता है कि वजीर शेख निवासी झारखंड बचपन से ही मेवड़ापुर में रह कर कबाड़ बीनने और ठेला चलाने का काम करता था। छह माह पूर्व कबाड़ बीनने के साथ वह खरीदने का भी काम करने लगा जिसके लिए वह बघेल छावनी के पास दुकान खोल लिया था। देर रात कबाड़ के ढेर में अचानक आग लग जाने से पूरा परिवार आग बुझाने में लग गया। आसपास के लोगों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले को फायर ब्रिगेड को बताते हुए मौके पर पहुंच आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। जब तक दमकल की टीम पहुंचती आग से काफी कबाड़ जल चुका था। कबाड़ी वजीर शेख ने कोतवाली में तहरीर देकर लगभग 80 हजार रुपये नुकसान का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed