फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

एडीजी ने किया कोतवाली का निरीक्षण

Mon, 25 Nov 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
bhadohi news
भदोही। वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ब्रजभूषण शर्मा ने सोमवार को भदोही कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिसिंग के टिप्स दिए। एडीजी ने पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को निजी वाहनों पर पुलिस लिखकर न चलने की सख्त हिदायत दी। कहा कि ऐसा पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली आने वाले आम लोगों से कैसे बर्ताव करने से लेकर मामलों के निस्तारण तक में क्या सावधानियां बरती जानी चाहिए, इस पर जोर दिया। कहा कि अपराध रोकिए ताकि लोग चैन से सो सकें। कोतवाली में घूम-घूम कर साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और बेहतर करने का निर्देश दिया। कोतवाली परिसर में खड़ी बड़ी संख्या में बेकार वाहनों के डिस्पोजल का भी पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया।
विज्ञापन

एडीजी शाम 4.15 बजे भदोही कोतवाली पहुंचे। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह जनपद के सभी सीओ पहले ही कोतवाली पहुंच चुके थे। एसपी ने एडीजी की आगवानी की। इसके बाद वे स्वयं साफ सफाई देखने के लिए कोतवाली में चहलकदमी करने लगे। वह बैरकों में और छत पर भी गए। कहा कि व्यवस्था और बेहतर की जा सकती है। मालखाना में गए तो असलहों की गिनती की। रजिस्टर से मिलान किया। कुछ असलहों को उठा कर खुद जांचा परखा। सब कुछ ओके मिला तो कहा कि आपराधिक मामलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। इसके बाद कोतवाली में पीछे की ओर बड़ी संख्या में खड़ी दुपहिया वाहनों और कुछ चारपहिया वाहनों का संज्ञान लिया। एसपी से उनका डिस्पोजल कराने के निर्देश दिए। हलांकि एसपी ने बताया कि डिस्पोजल की प्रक्रिया चल रही है। कोतवाल श्रीकांत राय से सवाल किया कि आपने अब तक क्या अच्छा किया है? कहा कि लॉ एंड ऑर्डर को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। रजिस्टरों की पड़ताल की। एडीजी दो घंटे तक कोतवाली में रहे। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर पुलिस कर्मी सतर्क मुद्रा में रहे। शाम लगभग 6.15 बजे वह जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। इस दौरान एएसपी आरके वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed