{"_id":"5ddacfb08ebc3e54e765c171","slug":"bhadohi-news-bhadohi-news-vns4960715171","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद मोरवा पुल पर मिला जाम से छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद मोरवा पुल पर मिला जाम से छुटकारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। गत चार दिन से भदोही-चौरी मार्ग के मोरवा पुल पर खराब ट्रेलर के चलते जाम से रविवार की शाम छुटकारा मिला। हलांकि स्थायी समाधान नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि मोरवा पुल पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। दोनो ओर से पुल का पहुंच मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है जिसे ठीक न किया गया तो जाम का सिलसिला चलता रहेगा। लोगों ने जिला प्रशासन से पुल और मार्ग को तत्काल ठीक कराने की मांग की है।
मोरवा पुलिस सहित नगर के इंदिरा मिल सर्विस लेन, रामरायपुर, रेलवे ओवब्रिज, रेवड़ापरसपुर सहित विवेकानंद चौराहा की सड़कें बेहद खराब हो चुकी हैं। इन मार्गों पर आए दिन वाहनों के फंसने से जाम तो लग रहा था लेकिन इसी बीच चार दिन पूर्व मोरवा पुल पर एक ट्रेलर खराब हो जाने से स्थिति विषम हो गई थी। चार दिन तक वाहनों के रेंगने के बीच रविवार को किसी तरह ट्रेलर को हटा लिया गया जिसके बाद यातायात तो सुचारु हो गया है लेकिन कहा जा रहा है यह स्थायी समाधान नहीं है।
प्रमुख कालीन निर्यातक भरत लाल मौर्य ने कहा कि जब तक मोरवा पुल की सड़क को ठीक नहीं कराया जाएगा तो स्थायी समाधान नहीं होगा। कहा कि रविवार की शाम किसी तरह वाहनों की लाईन तो टूटी है, लेकिन कब फिर से जाम लग जाए कोई नहीं जानता। कहा कि दो दिन पूर्व इंदिरा मिल ओवर ब्रिज पर ट्रक फंसने से सड़क जाम हो गया था। उन्होंने कहा कि प्रशासन को सारे काम छोड़ कर सड़कों पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि कालीन औद्योगिक नगरी की सड़कें गड्ढों से पट चुकी हैं।