फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

अतिक्रमण विरोधी अभियान में वसूला गया 24 हजार

Fri, 06 Sep 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
bhadohi news
ज्ञानपुर। नगर प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चला कर दर्जन भर से अधिक दुकानों को हटा कर दुकानदारों से 24 हजार जुर्माना वसूला गया। अभियान से सड़क की पटरी एवं जलनिकास रास्तों पर कच्चा-पक्का निर्माण कर आय बढ़ा रहे लोगों में अफरातफरी मची रही। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद दुबे, विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता आबिद अली खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निकाय क्षेत्र में पड़ने वाले अवैध कब्जों और अतिक्रमण को हटवाया गया। अधिकारियों ने कहा कि दुर्गागंज रोड तिराहा से शीतल पाल तिराहे तक सुंदरीकरण की योजना की अनुमति मिल चुकी है। योजना के तहत अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त है। चेतावनी भी दी गई कि शीघ्र ही दुकानदारों ने अतिक्रमण को न हटाया तो प्रशासन जेसीबी मशीन लगा कर हटवाने को बाध्य होगा और खर्च का वहन दुकानदार करेंगे। टीम में कमलेश कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश पांडेय, घनश्याम, नंदकुमार, श्रीनाथ स्वर्णकार, राजनाथ यादव, मधुप कुमार, अंजनी श्रीवास्तव, धीरज मौर्य, राहुल श्रीवास्तव, बृजेश कुमार आदि शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर दुकानदारों ने आरोप लगाया कि ठेला आदि लगाकर किसी तरह हम लोग परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। सरकार की करोड़ों की संपति पर कब्जा जमाने वालों से कमीशन लेकर अधिकारी कार्रवाई नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed