फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi news

76 लाख से बनेगा किचन गार्डेन और एसीआर

Thu, 05 Sep 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
bhadohi news
ज्ञानपुर। भदोही जिले के 214 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में किचन गार्डेन और 12 विद्यालयों में एसीआर (अतिरिक्त कक्षा कक्ष) बनेगा। शासन ने इसके लिए 76 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। विभाग की ओर से स्कूलों को बजट भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बेहतर शिक्षा देने के लिए तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। जिले के 1116 परिषदीय स्कूलों में कई विद्यालयों में अब भी रसोई घर की व्यवस्था नहीं थी, जबकि कई स्कूलों में भवन कम होने के कारण बच्चों को पठन-पाठन में परेशानी हो रही थी। विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को निदेशालय ने स्वीकृत कर लिया। शासन से तीन लाख 76 हजार की दर से 12 एसीआर के लिए करीब 39 लाख और 15 हजार प्रति किचन गार्डेन की दर से 214 के लिए 35 लाख 80 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। आधुनिक तरीके से बनने वाले रसोईंघर के पास पेड़ पौधे लगाने के साथ ही कंटीले तार भी लगेंगे। जिन स्कूलों के लिए एसीआर स्वीकृत किया गया है, उनमें भदोही ब्लॉक के राघोपुर, लखनपुर, बभनौटी, भुलईपुर ज्ञानपुर ब्लॉक में चककलूटी, गोपीगंज द्वितीय, घरांव और वारी शामिल हैं। डीघ ब्लॉक में बारीपुर, अभोली में रामनगर, सुरियावां में कोल्हुआ पांडेयपुर शामिल हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि 12 एसीआर और 214 किचन गार्डेन के लिए पैसा आ चुका है। उसे एसएमसी के खाते में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed