{"_id":"5d165ec88ebc3e3caf782ac3","slug":"bhadohi-news-bhadohi-news-vns4699399118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरसड़ा में सीधी टक्कर, परगासपुर में त्रिकोणीय मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरसड़ा में सीधी टक्कर, परगासपुर में त्रिकोणीय मुकाबला
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव में तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया
हुसैनीपुर और बीडीसी के सभी चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर। पंचस्थानीय उप चुनाव में शुक्रवार को डीघ के मरसड़ा गांव में दो प्रत्याशियों जबकि भदोही के परगासपुर में एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। जिससे मरसड़ा में अब दो प्रत्याशियों में सीधी टक्कर होगी जबकि परगासपुर में त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है। हुसैनीपुर संग बीडीसी के पांच सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका है।
उप चुनाव के लिए जिले के छह ब्लॉकों में रिक्त प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के सीटों के लिए बुधवार को नामांकन हुआ। जिसमें औराई के हुसैनीपुर गांव में प्रधान के लिए एक, डीघ के मरसड़ा में चार और भदोही के परगासपुर में चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। औराई में बीडीसी के लिए वार्ड 41 पर एक, 46 पर दो, 133 पर एक जबकि ज्ञानपुर के वार्ड 35 के लिए एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा। भदोही नगर के वार्ड 20 रामसहायपुर में सभासद के लिए 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। बृहस्पतिवार को वार्ड 20 में एक प्रत्याशी का पर्चा रद्द हुआ। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन प्रधानी के लिए मरसड़ा से दो और परगासपुर से एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने कहा कि नाम वापसी और प्रतीक आवंटन हो गया। अब छह और 13 जुलाई को मतदान की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि औराई में बीडीसी के लिए वार्ड 41, 46, 133 जबकि ज्ञानपुर के वार्ड 35 के लिए एक प्रत्याशी के होने से निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।