{"_id":"6029665b8ebc3ee93466966a","slug":"bhadohi-meena-will-get-nine-gold-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही की मीना को मिलेंगे नौ स्वर्ण पदक, संस्कृत विवि के दीक्षांत समारोह में दिए जाएंगे मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही की मीना को मिलेंगे नौ स्वर्ण पदक, संस्कृत विवि के दीक्षांत समारोह में दिए जाएंगे मेडल
Sun, 14 Feb 2021 11:35 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में 63 मेडल प्रदान किए जाएंगे। रविवार की शाम को विश्वविद्यालय ने मेडल प्राप्त करने वाले मेधावियों की सूची जारी कर दी। इसमें भदोही की मीना कुमारी को सर्वाधिक नौ मेडल प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने 19 फरवरी तक मेडल पर आपत्तियां मांगी हैं।
विज्ञापन
कुलसचिव राजबहादुर ने बताया कि आचार्य में साहित्य विषय में मीना कुमारी को डॉ. गंगानाथ झा, रिपन स्वर्ण पदक, चंद्रशेखर शास्त्री, बैकुंठनाथ शास्त्री स्वर्ण पदक, नारायण शास्त्री खिस्ते, श्रीमती मत्री देवी मिश्रा स्वर्ण पदक, महामंडलेश्वर पवहारी श्री स्वामी बालकृष्णयति जी महाराज स्वर्ण पदक, पं. महादेव उपाध्याय स्वर्ण पदक, श्री विमल कुमार पोद़्दार, महाराजा डॉ. विभूति नारायण सिंह स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा सुमित्रानंद चतुर्वेदी को पांच, भुवनेश्वर चैतन्य को चार, आशुतोष कुमार मिश्रा को चार, शुभम पांडेय को तीन, छविरमण भट्टïाराई को तीन, सूर्यसेन पांडेय को दो, विनय पटेल को दो, लक्ष्मी गौतम को दो, विनय कुमार पटेल को दो मेडल मिलेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा आशुतोष कुमार मिश्र, विजय कोईराला, प्रिया चौबे, सच्चिदानंद पांडेय, उतम द्विवेदी, गोविंद सापकोटा, अनमोल शर्मा, सौरभ पांडेय, वृषकेतु तिवारी, यादवेंद्र दत दुबे, मोहित कुमार मिश्र, मारीया रूइस, पूजा, कोलिता, जितेंद्र कुमार, सत्यदेव कुमार दुबे, शिवप्रकाश यादव, मनीष कुमार मिश्र, अंकित शर्मा, गणेश देशमुख, शुभम खरवार को एक-एक मेडल मिलेंगे।