{"_id":"60f814118ebc3e6800362b1c","slug":"bhadohi-intermittent-rain-brought-relief-from-humidity-and-heat-farmers-engaged-in-paddy-transplantation-bhadohi-news-vns601601795","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोहीः रुक-रुक कर हुई बारिश ने दिलाई उमस और गर्मी से राहत, धान की रोपाई में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोहीः रुक-रुक कर हुई बारिश ने दिलाई उमस और गर्मी से राहत, धान की रोपाई में जुटे किसान
विज्ञापन
भिदिउरा गांव में बारिश के बाद धान की रोपाई के लिए नर्सरी लेकर जाती महिलाएं। संवाद
- फोटो : BHADOHI
भदोही जिले में मानसून एक बार फिर मेहरबान हो गया है। मंगलवार शाम से देर रात तक रुक-रुक हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश से खेतों में एक फीट तक पानी भर गया। इससे किसान धान की रोपाई को तेज कर दिया है। नगरीय इलाकों में कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण सड़कें कीचड़ से सन गई है। मंगलवार की रोत में करीब 80 मिमी बारिश हुई।
मई के दूसरे पखवारे और जून के पहले पखवारे में हुई बारिश के बाद करीब एक महीने तक मौसम सूखा हो गया। तेज धूप संग उमस से लोग बेहाल हो गए। तीन दिन पूर्व मौसम में बदला तो मानसून सक्रिय हो गया। हर रोज कभी एक तो कभी पांच घंटे रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिससे उमस और गर्मी से लोगों को जहां राहत मिल रही है वहीं धान की रोपाई भी तेज हो गई। मंगलवार की शाम करीब सात बजे शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही। इससे खेत खलिहान से लेकर सड़कों पर पानी भर गया। खेतों में पानी भरा तो बुधवार सुबह से ही धान की नर्सरी उखाड़ने और खेतों की जुताई में किसान जुट गए।
बुधवार को दोपहर बाद करीब चार बजे एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश से ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, औराई, जंगीगंज, सुरियावां के कई मोहल्लों में जगह-जगह पानी भर गया। ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे के समीप बुधवार को दोपहर तक पानी भरा रहा। मानसून मेहरबान रहा तो 28 हजार हेक्टेयर में धान रोपाई का लक्ष्य पूरा हो सकता है। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह का कहना है कि धान के लिए बारिश जरूरी है। मानसून अब दुबारा सक्रिय हुआ है। इससे रोपाई का काम तेज हो जाएगा ।उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात में करीब 80 मिमी बारिश हुई।