{"_id":"68e5148296198cbfec05be50","slug":"bhadohi-hand-tufted-carpet-entered-guinness-book-of-world-records-2025-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: भदोही में बनी हैंड टफ्टेड कालीन को दुनिया की सबसे बड़ी कालीन का खिताब, जानें- क्या है इसकी खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: भदोही में बनी हैंड टफ्टेड कालीन को दुनिया की सबसे बड़ी कालीन का खिताब, जानें- क्या है इसकी खासियत
Wed, 08 Oct 2025 11:48 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:48 AM IST
सार
Bhadohi News: भदोही में बनी हैंड टफ्टेड कालीन को विश्व की सबसे बड़ी कालीन का खिताब मिला। पटौदिया कॉन्ट्रैक्ट द्वारा बनी कालीन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में जगह मिली।
विज्ञापन
कजाकिस्तान की ग्रैंड मास्क में बिछी भदोही निर्मित विश्व की सबसे बड़ी हैंडटफ्टेड कालीन।
- फोटो : निर्यातक
विस्तार
भदोही जिले की हैंड टफ्टेड कालीन को विश्व की सबसे बड़ी कालीन का खिताब मिला है। पाटोदिया कॉन्ट्रैक्ट द्वारा बनाई गई टफ्टेड कालीन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है। यह कालीन मध्य एशिया की सबसे बड़ी कजाखस्तान के अस्ताना ग्रैंड मस्जिद में बिछी है। 12464.28 वर्ग मीटर की कालीन को एक हजार कारीगरों ने छह महीने में तैयार किया।
विज्ञापन
कोविड काल के दौरान भारतीय व कजाखास्तान में भारतीय मूल के कारीगरों ने 50 दिनों की मेहनत के बाद इसे मस्जिद में बिछाया। 125 टुकड़ों में कालीन को कजाखस्तान की मस्जिद में पहुंचाया गया। मंगलवार को आनलाइन सेरेमनी में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की ओर से कंपनी को रिकार्ड होल्डर प्रमाण पत्र मिला। कालीन का कुल मूल्य 15 लाख अमेरिकी डॉलर यानि भारतीय रुपयों में कुल 13 करोड़ 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
साल 2021 जब कोविड की महामारी से पूरा विश्व संकट में था। उस समय कंपनी के पास मध्य एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद के लिए कालीन निर्माण कराए जाने प्रस्ताव मिला। करीब 12464.28 वर्ग मीटर की मस्जिद के लिए वहीं से ही डिजाइन भी दिखाए गए। आठ पिलर वाली इस मस्जिद को देखने के बाद कंपनी ने इसे एक चुनौती के रूप में लिया और काफी राय मशविरे के बाद कंपनी ने कालीन निर्माण के लिए हामी भरी।
विज्ञापन
Trending Videos
दुनिया के सबसे बड़े हैंड टफ्टेड कालीन का प्रमाणपत्र देतीं गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की प्रतिनिधि
- फोटो : संवाद
विश्व के सबसे बड़े हैंड टफ्टेड कालीन निर्माण की शुरूआत 2021 में की गई। इस दौरान कुल एक हजार कारीगर करीब छह महीने तक कालीन निर्माण में लगे रहे। कालीन को 125 टुकड़ों में तैयार किया गया। इसके बाद उसे मस्जिद में बिछाना एक बड़ी चुनौती रही। जिसके लिए यहां से कुशल कारीगर कजाखस्तान भेजे गए। भारतीय व कजाखस्तान में भारतीय मूल के कारीगरों ने 50 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद से मस्जिद में बिछाया। कालीन बिछाए जाने के बाद इसी साल मार्च में कंपनी ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में आवेदन किया। जिसके बाद उनकी टीम ने सर्वे इत्यादि के बाद इसको चुना।
यह है कालीन की खासियत
यह कालीन सिर्फ साइज के हिसाब से ही खास नहीं है, बल्कि अन्य कई मायनों में भी यह खास है। कंपनी के रवि पाटोदिया ने बताया कि 12464.28 वर्ग मीटर वाले इस कालीन में पूरी तरह ऊन का इस्तेमाल हुआ है। इसमें 70 मीटर व्यास वाला आकर्षक मध्य चक्र (मेडलियन) है। ईरान के परसियन डिजाइन वाली इस कालीन का प्रेरणा स्रोत मस्जिद के बगीचे और जन्नत-उल-फिरदौस के तत्वों से लिया गया है। मस्जिद के मुख्य भाग जिसमें यह बिछाया गया है। उसमें आठ पिलर भी हैं। जिनकी बारीकियों को मस्जिद के मध्य केन्द्र से मिलाना भी एक बड़ी चुनौती थी।

वीडियो के माध्यम से ग्रैंड मास्क में बिछे सबसे बड़े हैंड टफ्टेड कालीन के बारे में जानकारी देते प्रणय
- फोटो : अमर उजाला
चाइना और अमेरिका को पछाड़ कर मिला आर्डर
रवि पाटोदिया ने बताया कि विश्व रिकार्ड होल्डर इस कालीन को बनाए जाने के लिए मस्जिद की ओर से चाइना और अमेरिका जैसे देशों के कालीन निर्माताओं से भी संपर्क किया था, लेकिन अपनी विशिष्ट और आकर्षक कलाकारी के लिए जाने वाली भदोही की कारीगरों की बदौलत कंपनी की ओर से खुद एक अंर्तराष्ट्रीय संस्था से सर्वे कराने के बाद कंपनी को यह आर्डर मिला। इस निर्माण के लिए चाइना और अमेरिका जैसे देशों ने हाथ खड़ा कर दिया था।
इसे भी पढ़ें; महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय: दीक्षांत में बोलीं राज्यपाल, गुरू शिष्य की परंपरा को जीवित करने की जरूरत
इसके पहले ईरान की हैंड नॉटेड कालीन ने बनाया था कीर्तिमान
विश्व की सबसे बड़ी हैंड नॉटेड (हाथ से बुनी) कालीन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, 5,630 वर्ग मीटर की है। जिसे संयुक्त अरब अमीरात की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद के लिए ईरान कालीन कंपनी द्वारा बनाया गया था। इस कालीन को जटिल इस्लामी पदक के साथ बनाया गया था और इसे 2007 में मापा गया था। हैंड टफ्टेड के क्षेत्र में अब तक कोई भी इतनी बड़ी कालीन नहीं बनी है।