{"_id":"5eabe8c08ebc3e90a55e45f5","slug":"bhadohi-had-reached-his-home-on-a-fortnight-ago-from-mumbai-on-his-way-to-corona-positive-youth-doing-tailoring-work","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पखवारे भर पहले मुंबर्ई से पैदल ही भदोही अपने घर पहुंचा था Corona Positive युवक, गांव हाई अलर्ट जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पखवारे भर पहले मुंबर्ई से पैदल ही भदोही अपने घर पहुंचा था Corona Positive युवक, गांव हाई अलर्ट जोन घोषित
Fri, 01 May 2020 03:48 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 01 May 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : amar ujala
भदोही जिले में शुक्रवार को फिर से कोरोना का संक्रमण पहुंच गया। मुंबई से आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने गांव कलूटपुर नारायणपुर को हाई अलर्ट जोन घोषित कर दिया है और पुलिस की चौकसी बढ़ा दी है। घरवालों की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
कलूटपुर नारायणपुर गांव निवासी युवक मुंबई के साकीनाका में टेलरिंग का काम करता था। लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया तो एक पखवारे भर पहले पैदल ही घर के लिए निकल पड़ा। ट्रक से और पैदल चलते हुए 28 अप्रैल को घर पहुंचा। बुखार और सर्दी के कारण सैंपल जांच के लिए भेजकर उसे होम क्वारंटीन रहने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
Trending Videos
कोरोना संक्रमित क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
गांव वालों के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि युवक के परिवार के पांच सदस्यों की भी जांच होगी। उन्हें भी एमबीएस के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती करा दिया गया है। इसके अलावा गांव के सभी लोगों की मेडिकल जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में भेज दी गई है।
परिवारवालों को भी अस्पताल लाया गया है। ग्राम प्रधान ने युवक के घर के आसपास बांस से घेराव करा दिया है। स्वास्थ विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। युवक के परिजनों की जांच पड़ताल चल रही है। पूरे परिवार को एमबीएस अस्पताल लाया गया।
सैंपल लेकर भेज दिया था घर
मुंबई से लौटने पर युवक की तबीयत खराब हुई तो वह एमबीएस अस्पताल पहुंचा। वहां सैंपल लेने के बाद उसे घर भेज दिया गया था। जहां पर उसे अकेले रहने की हिदायत दी गई थी। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद घर वालों की भी सैंपलिंग हो रही है।परिवारवालों को भी अस्पताल लाया गया है। ग्राम प्रधान ने युवक के घर के आसपास बांस से घेराव करा दिया है। स्वास्थ विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। युवक के परिजनों की जांच पड़ताल चल रही है। पूरे परिवार को एमबीएस अस्पताल लाया गया।