फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi fire: Two more died, death toll rises to nine

भदोही अग्निकांड: बढ़ा मौत का आंकड़ा: अब तक नौ ने तोड़ा दम

Fri, 07 Oct 2022 07:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi fire: Two more died, death toll rises to nine
औराई के आनंद अस्पताल में झुलसी बालिका का उपचार करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : BHADOHI
औराई (भदोही)। नरथुआं के दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग में शुक्रवार की सुबह वाराणसी के सर सुंदरलाल अस्पताल बीएचयू में भर्ती दो लोगों की मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई। अभी भी 14 लोगों की हालत गंभीर बनी है। इनमें पांच महिलाएं हैं। इस अग्निकांड में पूर्व प्रधान के परिवार में चौथी मौत होेने से परिजनों में कोहराम मचा है। इसी परिवार के दो बच्चों समेत चार लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती है। औराई के नरथुआं में दो अक्तूबर की रात दुर्गा पूजा पंडाल में शो के दौरान लगी आग से 77 लोग झुलस गए थे। सभी को सर सुंदर अस्पताल बीएचयू, ट्रॉमा सेंटर, सीएचसी औराई, सूर्या ट्रामा सेंटर सहित अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना में पहले दिन अंकुश सोनी, जय देवी, नवीन और सुजल की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे दिन आरती चौबे, तीसरे दिन शिवपूजन, चौथे दिन राम मूरत की मौत हो गई थी। शुक्रवार की सुबह पूर्व प्रधान रमापति की बहू बारीगांव निवासी सीमा देवी (42) पत्नी स्व. अवधेश और मंजू देवी (40) पत्नी सुरेश विश्वकर्मा की मौत हो गई। अभी कई अन्य लोग वाराणसी में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। सीमा के इकलौते बेटे सुजल उर्फ हर्षवर्धन की तीन दिन पूर्व मौत हो गई थी। अंतत: मां भी जिंदगी की जंग हार गई। अग्निकांड में बारीगांव के पूर्व प्रधान रमापति गौतम के परिवार के ऊपर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब तक उनके परिवार के चार लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी रमापति के परिवार की प्रतिमा (20) पुत्री स्व. अवधेश, बेबी (16) पुत्री स्व. अवधेश, राधे मोहन (8) पुत्र पवन और तीन माह की कुहू पुत्री पवन वाराणसी के अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। उधर, प्रशासन का दावा है कि अस्पतालों में बेहतर उपचार हो रहा है। 80 फीसदी से अधिक झुलसे लोगों की हालत चिंताजनक है। उन्हें भी बचाने का पूरा प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed