फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi finished fourth in the Taekwondo championship.

Bhadohi News: ताइक्वाइंडो चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रहा भदोही

Sun, 23 Aug 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi finished fourth in the Taekwondo championship.
सुरियावां के बीपीएमजी में ताइक्वांडो ​खिलाड़ीयों को पुरस़कार देते अति​​थि। स्रोत स्कूल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से सुरियावां के बीपीएमजी पब्लिक स्कूल में आयोजित ईस्ट जोन ताइक्वाइंडो चैंपियनशिप का शुक्रवार की देर शाम समापन हो गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तीन राज्यों के 1600 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा प्रथम, गया बिहार दूसरा और न्यू टेंडर हार्ट पब्लिक स्कूल इटावा ने ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीपीएमजी पब्लिक स्कूल भदोही चौथे स्थान पर रही एब्जार्वर सौरभ सिंह व टीडी आशुतोष ने बताया कि चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में तीन प्रांतों के अलग-अलग सीबीएसई स्कूलों के ताइक्वाइंडो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग 26 किलो, अंडर- 14 बालक वर्ग में अंडर 27 किलो, अंडर- 14 बालक वर्ग 23 किलो, अंडर-14 बालक वर्ग 21 किलो, बालक वर्ग अंडर-14 में 29 किलो, बालक वर्ग अंडर-14 में 35 किलो, बालक वर्ग अंडर- 14 में 41 किलो वर्ग, बालक वर्ग अंडर- 14 में 32 किलो वर्ग के मैच खेले गए।
विज्ञापन

जिला ताइक्वाइंडो एसोसिएशन के सचिव सत्यम शुक्ला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ईस्ट यूपी, बिहार और झारखंड के सीबीएसई स्कूलों के ताइक्वाइंडो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा ने 15 स्वर्ण और 12 रजत और 10 कांस्य के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 11 गोल्ड और 15 सिल्वर 8 ब्रांज के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल गया बिहार दूसरे स्थान रहीं। वहीं न्यू टेंडर हार्ट पब्लिक स्कूल इटावा ने आठ स्वर्णपदक और 11 रजत और 8 ब्रांज के साथ तीसरे और बीपीएमजी पब्लिक स्कूल भदोही ने चार गोल्ड, एक सिल्वर और 7 लेकर चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों और टीम को मुख्य अतिथि एएसपी शुभम अग्रवाल ने मेडल व शिल्ड देकर सम्मानित किया। मौके पर चेयरमैन विनय चौरसिया ने सभी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed