{"_id":"60eb35d60be8ec00c942f972","slug":"bhadohi-district-panchayat-president-anirudh-tripathi-joins-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोहीः जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी भाजपा में शामिल, पंचायत चुनाव में पार्टी से छह साल के लिए किए गए थे निष्कासित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोहीः जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी भाजपा में शामिल, पंचायत चुनाव में पार्टी से छह साल के लिए किए गए थे निष्कासित
Sun, 11 Jul 2021 11:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:47 PM IST
सार
पंचायत चुनाव में पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
भदोहीः भाजपा विधायक के भाई एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायत चुनाव में पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की। पार्टी में शामिल होने की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन सबका साथ सबका विकास के तहत पार्टी काम कर रही है। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से जिला पंचायत अध्यक्ष और चार ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा ने परचम लहराया। इसमें सभी जाति का प्रतिनिधित्व शामिल है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन सबका साथ सबका विकास के तहत पार्टी काम कर रही है। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से जिला पंचायत अध्यक्ष और चार ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा ने परचम लहराया। इसमें सभी जाति का प्रतिनिधित्व शामिल है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाएं पहुंच रही है। बताते चलें कि पंचायत चुनाव के समय टिकट न मिलने पर भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के भाई अनिरुद्ध त्रिपाठी, भतीजे पप्पू त्रिपाठी और सचिन त्रिपाठी निर्दल चुनाव लड़े थे। जिसको लेकर पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। इस मौके पर जिला महामंत्री रमेश पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, अश्वनी अग्रवाल, प्रभाशंकर तिवारी आदि रहे।