फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi city will be developed with 2.38 billion

Bhadohi News: 238 करोड़ से भदोही नगर का होगा विकास

Sat, 11 Apr 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi city will be developed with 2.38 billion
पालिका की बजट बैठक में उपस्थित अध्यक्ष व सभासदगण। स्रोत- पालिका - फोटो : पुलिस कर्मियों से सुरक्षा संबंधी जायजा लेते सीओ भरत पासवान।
भदोही। भदोही नगर पालिका परिषद आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में 238 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसमें बोर्ड के पास पहले से 41.84 करोड़ प्रारंभिक शेष है। बाकी 196.23 करोड़ कर सहित विभिन्न स्रोतों से जुटाया जाएगा। वित्तीय वर्ष के अंत में पालिका के पास 6.21 लाख शेष बचेगा। यह आंकलन शुक्रवार को हुए मिनी सदन की बजट बैठक में किया गया। 28 सदस्यीय मिनी सदन में उपस्थित 27 में से 24 सदस्यों ने बजट के पक्ष में मतदान किया गया। चार सदस्यों ने बजट का विरोध किया। बैठक में चार नामित सभासद मौजूद रहे। नगर पालिका की बजट बैठक शुक्रवार की दोपहर तीन बजे पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर की अध्यक्षता में शुरू हुई। अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट प्रस्ताव सदन में पढ़कर सुनाया। बोर्ड की संस्तुति के लिए सभासदों के समक्ष रखा। प्रस्तावित बजट में प्रारंभिक अवशेष और अन्य सभी स्रोतों से होने वाली आय 238.07 करोड़ के सापेक्ष विभिन्न योजनाओं में अनुमानित खर्च 238.01 करोड़ का अनुमान लगाया गया। ईओ ने बताया कि पालिका को मुख्य आय राज्य वित्त आयोग, पंद्रहवें वित्त आयोग, ठेकेदारी पंजीयन शुल्क, पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना सहित दूसरी अन्य योजनाओं में धनराशि प्राप्त होगी। जिससे सड़क, सीवर, नाला निर्माण, जलापूर्ति, मार्ग प्रकाश आदि नागरिक सुविधाओं पर व्यय किया जाएगा। बजट में किसी नए कर की बात नहीं की गई है। बजट के इस महत्वपूर्ण बैठक में पालिका में निर्वाचित 28 में से 27 सभासद उपस्थित रहे। इसमें से तीन सभासद अजय दुबे, अरविंद मौर्य व पिंकी गुप्ता ने बजट के विरोध में मतदान किया। पांच में से 4 मनोनीत सभासद बैठक में उपस्थित रहे। प्रियंका जायसवाल अनुपस्थित रहीं। नामित सभासदों को मतदान का अधिकार नहीं है। इस मौके पर डॉ. अतहर अंसारी, हसीब खां, गुलाम हुसैन संजरी, गिरधारी जायसवाल, सुफियान अंसारी, रमेश सरोज, संजय यादव, अरविंद मौर्य, अजय दुबे, पिंकी गुप्ता, इसरार अहमद, शबाना खानम, शीला बिंद, निशा देवी, अबरार अहमद, अशरफ अली, विजया देवी, शबाना राईन, सुमन देवी, प्रदीप यादव, नाजिश सेराज, गीता देवी, सत्ती देवी, बेबी, लोलारख सरोज और चंद्रेश यादव समेत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed