फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi

सुविधा शुल्क मांगने वालों की हेल्पलाइन पर करें शिकायत

Wed, 27 Nov 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
bhadohi
ज्ञानपुर। जिले में दो दिवसीय दौरे पर आए वाराणसी जोन के एडीजी बृजभूषण ने मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना, शास्त्रागार, फायर ब्रिगेड समेत परिसर स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। फायर ब्रिगेड को हर समय तत्पर रहने के साथ ही उपकरणों को चाक-चौबंद रखने के लिए निर्देश दिया। इसी तरह क्राइम ब्रांच की सभी शाखा ओं में पहुंचकर विवेचनाओं के प्रगति की जानकारी ली। कहा कि विवेचना गुणवत्ता के साथ किया जाए। इसमें किसी तरह से कोई हीलाहवाली मिली तो कार्रवाई होगी। एडीजी बृजभूषण ने कहा कि अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने का प्रयास किया जाए। साथ ही पुलिस को हिदायत दिया कि वह अनावश्यक किसी को परेशान न करे। यातायात विभाग को कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वालों के खिलाफही कार्रवाई करें, किसी को बेवजह परेशान न किया जाए। घंटे भर से अधिक समय तक निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे परिसर का जायजा लिया। सीओ से लेकर संबंधित विभाग अधि कारियों को दिशा निर्देश दिया। क्राइम की बैठक में तीनों सीओ और सभी थानाध्यक्षों को सख्त हिदायत दिया कि पुराने मामलों का खुलासा किया जाए। दोपहर एक बजे के बाद वह पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि जिले में पासपोर्ट के वेरिफिकेशन के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग करने वालों की अब खैर नही है। अब इसकी शिकायत के लिए भदोही पुलिस की ओर से व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा जिस पर कोई भी आवेदक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। यह शिकायत सीधे पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचेगी। एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण सिंह ने भदोही के एसपी राम बदन सिंह को व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ बच्चो के साथ किये जाने वाले अपराध पर पास्को एक्ट के आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाना उनकी प्राथमिकता में हैं। इसके लिए एक सेल काम कर रही है, पिछले डेढ़ माह में ही यहां पांच मामलों के आरोपियों की सजा हुई है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों संग की बैठक
ज्ञानपुर। एडीजी बृजभूषण ने पुलिस लाइन सभागार में जिले के जनप्रतिनिधियों संभ्रांतो, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही पुलिसिंग बेहतर बनाने एवं विभाग की कमियों को दूर करने के लिए सुझाव भी लिए। यहां पर उन्होंने आम जनता को पुलिस का आवश्यक सहयोग करते रहने का अनुरोध किया। कहा कि आम जन का सहयोग पुलिस के लिए काम करने में आसान बनाता है। व्यापारियों से कहा कि वह अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाएं। इस मौके पर तीनों विधायक संग अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed