फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi

कोहरे की तनी चादर, जनजीवन प्रभावित

Wed, 27 Nov 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
bhadohi
ज्ञानपुर। सर्दी के मौजूदा सीजन में मंगलवार को पहली बार कालीन नगरी के आसमान पर कोहरे की मोटी चादर तनी। सुबह होते ही चारों तक कोहरे का गुबार भरे रहने से दृश्यता बेहद कम हो गई। सूर्योदय के बाद भी कोहरा छाया रहा और वाहनों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। सोमवार हल्की बदली के चलते शाम तक मौसम का रुख नहीं भांपा जा सका था। लेकिन रात में आसमान साफ होने के बाद भोर में तकरीबन चार बजे के आसपास कोहरे के फुहारे पड़ने लगे। हल्की हवा के साथ कोहरे की धुंध ने थोड़ी ही देर में समूचे वातावरण को ढंक लिया। हालांकि कोहरे के साथ तापमान में कोई गिरावट नहीं थी। लेकिन, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा। सुबह आठ बजे के बाद तक दृश्यता इतनी कम थी कि वाहनों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। हालांकि कोहरे के हिसाब से मौसम में ठंडक ज्यादा नहीं थी। मंगलवार को जिले के अधिक तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की अपेक्षा दो डिग्री अधिक रहा। एक दिन पूर्व अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। कोहरे का असर यातायात पर साफ देखा गया। हाईवे से लेकर अन्य मार्गों तक पर यातायात का दबाव कम रहा। गोपीगंज से वाराणसी और प्रयागराज पहुंचने में तीन से चार घंटे लग गए। जबकि सामान्य समय में यह दूरी अमूमन डेढ़ से दो घंटे में पूरी हो जाती है। कोहरे का असर ट्रेन संचालन पर भी पड़ा। कई महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed