फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi: A young man returning from Ahmedabad died in the train, there were three more youths along with him

Bhadohi: अहमदाबाद से लौट रहे एक युवक की ट्रेन में मौत, साथ में तीन और युवक भी थे, क्या है मामला ?

Sun, 20 Nov 2022 10:55 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 20 Nov 2022 10:55 AM IST
सार

शिवधार के पुत्र राजकुमार समेत तीन अन्य युवक बृजेश, राहुल और अखिलेश एक वर्ष पूर्व नौकरी करने अहमदाबाद गए थे। पूर्व प्रधान ने बताया कि चारों घर आने के लिए 19489 गोरखपुर एक्सप्रेस से शुक्रवार को सुबह 9.25 बजे रवाना हुए थे। बताया कि ट्रेन मैहर पहुंचने से पहले ही राजकुमार की तबियत अचानक बिगड़ गई थी और मैहर पहुंचते पहुंचते उसने दम तोड़ दिया था। ट्रे

विज्ञापन
Bhadohi: A young man returning from Ahmedabad died in the train, there were three more youths along with him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

ट्रेन से अहमदाबाद से घर वापसी कर रहे चार युवकों में से एक की हालत ट्रेन में ही बिगड़ जाने के बाद मैहर स्टेशन के पास उसकी मौत हो गई। मृतक राजकुमार यादव (20) पुत्र शिवधार यादव भदोही ब्लाक के रघुनाथपुर ग्राम का निवासी है। बाकी तीन युवकों में एक रघुनाथपुर और बाकी दो मर्दनपुर के हैं। गांव के पूर्व प्रधान द्वारिका यादव उनके परिजनों के साथ एंबुलेंस से वाराणसी जाकर मृतक युवक और बाकी तीनों को घर आए हैं। युवक का भोगांव घाट कर शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिवधार के पुत्र राजकुमार समेत तीन अन्य युवक बृजेश, राहुल और अखिलेश एक वर्ष पूर्व नौकरी करने अहमदाबाद गए थे। पूर्व प्रधान ने बताया कि चारों घर आने के लिए 19489 गोरखपुर एक्सप्रेस से शुक्रवार को सुबह 9.25 बजे रवाना हुए थे। बताया कि ट्रेन मैहर पहुंचने से पहले ही राजकुमार की तबियत अचानक बिगड़ गई थी और मैहर पहुंचते पहुंचते उसने दम तोड़ दिया था। ट्रेन में साथ आ रहे युवकों से मौत की सूचना मिलते ही राजकुमार के घर और गांव में कोहराम मच गया। उधर सूचना पाकर पूर्व प्रधान द्वारिका यादव, नंदलाल यादव, दूधनाथ यादव व लाल बहादुर यादव एंबुलेंस व एक निजी वाहन लेकर वाराणसी रवाना हो गए। जहां ट्रेन के शनिवार को दोपहर 1 बजे कैंट स्टेशन पहुंचने पर शव सहित बाकी तीनो युवकों को घर ले आए।
विज्ञापन

 

Bhadohi: A young man returning from Ahmedabad died in the train, there were three more youths along with him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
चार भाईयों में सबसे छोटा था राजकुमार
भदोही। चार भाईयों में राजकुमार सबसे छोटा था। उससे बड़े तीन भाई भी परदेस रह कर जॉब करते हैं। राजकुमार भी पिछले वर्ष कामकाज की नियत से बाकी युवकों के साथ अहमदाबाद गया था। जहां एक कपड़ा मिल में काम करने लगा था। एक वर्ष के बाद चारों एक साथ घर आने के लिए टिकट बनवाए थे। लेकिन संयोग से नियति को मंजूर नहीं था कि वह घर पहुंच सके। राजकुमार की मौत की सूचना तो पहले ही गांव मिल गई थी, लेकिन हर कोई उसकी माता को उसकी मौत की सूचना देने से कतरा रहा था। जब पूर्व प्रधान राजकुमार का शव लेकर घर पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। राजकुमार के घर पर पहले से सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। हर कोई राजकुमार की मौत पर बिलख रहा था। लोग कह रहे थे कि तीनों भाई बाहर रहते थे। पिता भी नहीं थे। बेटे की मौत की खबर सुनकर जब गांव वाले सहन नहीं कर पा रहे थे तो उसकी मां को कौन सूचना देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed