{"_id":"5e2f3fdb8ebc3e4afa1d2527","slug":"bhadhoi-news-bhadohi-news-vns507431857","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा यात्रा: डीएम ने अफसरों को समझाया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा यात्रा: डीएम ने अफसरों को समझाया प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले में 29 जनवरी को आ रही मुख्यमंत्री की गंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें डीएम ने 47 नोडल अधिकारियों को कार्ययोजना का माइक्रो प्लान समझाया।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गंगा तटीय 47 ग्राम पंचायतों के स्कूलों में रंगाई पुताई, सफाई, स्वच्छ पेयजल, शौचालय सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लिया जाए। उन्होंने बताया कि 27 से 31 जनवरी तक पांच दिवसीय गंगा यात्रा प्रस्तावित है। गंगा को स्वच्छ, निर्मल, प्रेरणादायक बनाने और मूल रूप में लाने के उद्देश्य से जन जागरूकता के लिए गंगा यात्रा का आयोजन हो रहा है। उन्होंने नगर विकास विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि गंगा किनारे जहां घाट नहीं हैं, वहां चबूतरों का निर्माण कराएं जबकि खाली स्थानों पर ओपन जिम बनाने की व्यवस्था की जाए। सभी अधिकारी सौंपे जिम्मेदारी का पूरा निर्वहन ईमानदारी से करें। वहीं दूसरी ओर मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने सोमवार को गंगा यात्रा को लेकर तटीय गांव डेरवा, भवानीपुर, जहांगीराबाद, गुलौरी, अमिलौर, रामपुर, बिहरोजपुर का निरीक्षण किया। स्कूलों के बच्चों संग प्रभातफेरी निकलवाई। उन्होंने कहा कि गंगा किनारे बसने वाले लोग खुशनसीब हैं। मानव जीवन बचाने के लिए इन नदियों को प्रदूषित होने से बचाना पड़ेगा। कहा कि हम पूरे विश्व को परिवार मानते हैं। हमारे पेड़-पौधे, नदियां, जीव-जंतु आदि उसी परिवार का हिस्सा हैं। सबको बचाने से ही हमारा जीवन बचेगा।