फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadhoi makar sankranti

मकर संक्राति आज और कल, जमकर हुई खरीदारी

Mon, 13 Jan 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
bhadhoi makar sankranti
मकर संक्राति को लेकर ज्ञानपुर में एक दुकान पर लाई-चूड़ा खरीदते लोग। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। स्नान, दान एवं पुण्य के महापर्व मकर संक्राति की तैयारी पूरी हो गई है। जिले में मंगलवार और बुधवार को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक बाजार में बाजार में तिल, चूड़ा, लाई, गुड़ इत्यादि सामानों की खरीदारी हुई। बच्चों ने पतंग आदि खरीदकर घरों में रख लिया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति को लेकर वैसे सप्ताह भर से उत्साह चरम पर है। घरों पर पतंगबाजी से लेकर चूड़ा आदि का आनंद हर कोई ले रहा है। त्यौहार के मद्देनजर ज्ञानपुर नगर, गोपीगंज, औराई, भदोही, जंगीगंज, सुरियावां, चौरी समेत अन्य बाजारों में लाई-चूड़ा, गट्ठा पतंग की लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

खिचड़ी के इस त्योहार को दान-पुण्य के साथ ही खाने-पीने के लिए भी जाना जाता है। सुबह स्नान-ध्यान के साथ ही लोग दान-पुण्य कर खिचड़ी आदि ग्रहण करते हैं। इस दिन दाने और मीठे का भी बड़ा महत्व है। हमारे यहां बहन-बेटियों के यहां इस मौके पर खिचड़ी ले जाने की काफी प्राचीन परंपरा रही है। रीति-रीवाजों में तेजी के साथ काफी कुछ बदलाव के बावजूद खिचड़ी की परंपरा जस की तस है। यही वजह है कि कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग गठरी लिए बहन-बेटियों के यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में बाजार भी गुलजार हैं। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व को लेकर बेहद उत्साह है लोगों में। पिछले साल की तरह संक्रांति को लेकर इस बार भी लोगों में भ्रम है। कहीं तारीख के हिसाब से 14 जनवरी को मनाने की तैयारी चल रही है तो कहीं पंचांग को देखते हुए 15 जनवरी को मनाया जाएगा। डुहिया के पं. दीनानाथ शुक्ला ने कहा कि संक्रांति का पूर्ण योग बुधवार को बन रहा है। बताया, 14 की मध्यरात्रि यानी 2 बजकर 07 मिनट से सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। गृहस्थी लोग स्नान ध्यान कर सकते हैं। बताया, संक्रांति गदर्भ पर सवार होकर आ रही हैं। उप वाहन मेढ़ा (भेड़) है। श्वेत वस्त्र धारण किए हैं। कांसे के पात्र में पकवान खाती हुई दिखाई दे रही हैं, जो राष्ट्र के राजा के लिए लाभकारी हैं। वहीं दूसरी ओर जिले के गंगा घाटों पर स्नान को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे स्नानार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकर संक्राति पर दिखा महंगाई का असर
ज्ञानपुर। लोक आस्था के प्रमुख पर्व खिचड़ी पर भी महंगाई का असर दिख रहा है। लाई-गट्टा से लेकर चूड़ा समेत अन्य व्यंजनो के दाम महंगे दिख रहे हैं। पांच रूपये से लेकर 10 रूपये तक बढ़ गए हैं। पिछले साल 40 रूपये किलो बिकने वाला गुड़ अब 50 रूपये किलो बिक रहा है जबकि गट्टे की कीमत 50 से 55 रूपये पहुंच गया है।

हैलो, कब खिचड़ी है आप के यहां
ज्ञानपुर। अमूमन खिचड़ी 14 जनवरी को ही पड़ता है लेकिन इस बार ग्रह नक्षत्रों की चाल की वजह से यह एक दिन बाद पड़ रहा है। ऐसे में तमाम लोग पर्व को लेकर उहापोह में हैं। वह एक दूसरे से पूछते रहे कि खिचड़ी कब पड़ रही है। इतना ही नहीं लोग नाते-रिश्तेदारी तक इसे लेकर फोन करते रहे। हालांकि अधिकतर जगह लोग 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाने की बात कहे लेकिन कुछ ऐसे थे जो 14 जनवरी को इसे मना लेने के रुख पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed