फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Beer sales increased due to falling prices, country liquor stable on target

दाम गिरने से बीयर की बिक्री बढ़ी,टारगेट पर स्थिर देशी शराब

Fri, 11 Feb 2022 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Beer sales increased due to falling prices, country liquor stable on target
ज्ञानपुर। विधानसभा चुनाव-2022 का बिगुल बजने के बाद भी शराब बिक्री का प्रतिशत अभी तक नहीं बढ़ा है। इतना है कि दाम गिरने से बीयर की बिक्री बढ़ी है और देशी शराब वार्षिक लक्ष्य की गति पर है। जिले के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर आबकारी विभाग दो माडल दुकान समेत 182 दुकानों का संचालन कराता है। ग्रामीण क्षेत्र के घमहापुर, कोइरौना, ऊंज सीमा, दुर्गागंज सीमा स्थत दुकान पर देशी शराब लेने वालों से जब बात की गई तो वह इधर-उधर होने लगे। काफी देर बाद वह नाम न छापने की शर्त पर बताए कि इस बार के चुनाव में वह स्वाद नहीं मिल रही है जो अन्य चुनावों में मिल चुका है। कारण पूछने पर लोगों ने कहा कि चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही संभावित प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों की खाक छानते मिल जाया करते थे। उस दौरान सुबह, दोपहर और शाम देशी शराब की कमी नहीं होने पाती थी। यही स्थिति नगर के ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग स्थित फूलबाग, औराई चौराहा, भदोही नगर, कौलापुर, मिर्जापुर रोड तिराहे पर अंग्रेजी शराब का पौवा डकार रहे लोगों में मायूसी ऐसी रही कि जेब से खर्च हुई धनराशि की पूर्ति करने वाला कोई नहीं मिल सका था। युवाओं की धमक बीयर की दुकानों पर इस तरह मिली उसके बिना नींद नहीं आ सकती। कारण ढूंढ़ने पर चुनाव नहीं बल्कि शादी-विवाह का दौर सामने आया।
विज्ञापन

अंतिम दौर में बढ़ सकती है बिक्री
ज्ञानपुर। आबकारी अधिकारी आरपी सिंह चौहान ने बताया कि जिले में 135, देशी, 44 अंग्रेजी, 35 बीयर की दुकानों का लाइसेंस हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 में देशी शराब की बिक्री दर 276280 लीटर, अंग्रेजी शराब 1040556 बोतल और बीयर 1541338 केन रहा है। पिछले दर को ही नये सत्र में लक्ष्य माना गया है। चुनाव के अंतिम दौर बिक्री दर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed