{"_id":"650c8f39a01cc21234078034","slug":"be-careful-of-those-who-create-false-identity-of-the-society-anil-rajbhar-bhadohi-news-c-189-1-svns1013-3115-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की गलत पहचान बनाने वालों से रहें सावधान : अनिल राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की गलत पहचान बनाने वालों से रहें सावधान : अनिल राजभर
विज्ञापन
चहनिया। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि कुछ लोग राजभर समाज की गलत पहचान बना रहे हैं। उनको पहचान कर उनसे बचना होगा। मंत्री क्षेत्र स्थित मां खंडवारी पीजी कालेज में बृहस्पतिवार को महाराजा सुहेलदेव पर आयाेजित प्रतिनिधि बैठक व गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर राजभर समाज के कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी , सुहेलदेव राजभर व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि चुनाव नजदीक है, ऐसे में सभी को राजनीतिक गतिविधियों को समझना है । इसके लिए हम लोगों को विधान सभावार बैठक कर चुनाव में अपने समाज की ताकत को दिखाना पड़ेगा। कहा कि राजभर समाज की पहचान दूसरे तरीके से बनाई जा रही है। उससे सतर्क रहना चाहिए। कहा कि जिन संकल्पों के साथ आप ने त्याग देकर पार्टी को आगे बढ़ाया है यह आपके बलिदान ,साहस ,मेहनत की देन है। जैसे हर महापुरुषों का सम्मान होता है वैसे ही हमारे राजा सुहेलदेव का सम्मान होना चाहिए। चितौड़ा का मैदान पर जहां महाराज सुहेलदेव ने लड़ाई लड़ी, वहां जमीन देखी जा रही उनके याद में बड़ा कार्य होगा। इस मौके पर गायक व कलाकारों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि शिवमंगल वियार, डा. अरविंद पांडेय, योगेंद्र मिश्रा, अमृत चौरसिया, डा. अखिलेश अग्रहरी, दीपक जायसवाल, सतीश गुप्ता, संकठा राजभर, गोपाल राजभर, अखिलेश, बनवारी पांडेय, संतोष विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे । अध्यक्षता अदालती राजभर, संचालन अमरजीत राजभर व आभार आयोजक गोपाल राजभर ने व्यक्त किया।