फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Barriers installed at four places for peaceful counting

शांतिपूर्ण मतगणना के लिए चार स्थानों पर लगे बैरियर

Thu, 10 Mar 2022 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Barriers installed at four places for peaceful counting
कलेक्ट्रेट में 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। एसपी कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, न्यायालय के समीप और कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर बैरियर लगाए गए हैं। यहीं पर वाहन खड़ी कर मतगणना कर्मी, एजेंट, प्रत्याशी अंदर जा सकेेंगे। एक हजार पुलिसकर्मी, दो कंपनी अर्धसैनिक बल व पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मतगणना के दौरान लखनों तिराहे की तरफ से आने वाले मतगणना कर्मी और एजेंट सरपतहां न्यायालय स्थित बैरियर पर जांच के बाद वाहनों को खाली मैदान में खड़ी करेंगे। मोढ़ की ओर से आने वाले एजेंट और कर्मचारी एसपी कार्यालय के समीप लगे बैरियर पर रोके जाएंगे। मतगणना स्थल पर कोई भी व्यक्ति, उम्मीदवार और अभिकर्ता मोबाइल, माचिस, लाइटर सहित अन्य ज्वलनशील वस्तु नहीं लेकर जाएगा। बिना वजह किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार बैरियर लगाए गए हैं। जहां से जांच के बाद कोई भी व्यक्ति आगे सकेगा। मतगणना को शांतिपूर्ण एवं सकुशल कराने के लिए दो कंपनी केंद्रीय पुलिस बल, एक कंपनी पीएसी, एक हजार पुलिसकर्मियों और होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed