{"_id":"63b9bf3756b4f6246b6b62d0","slug":"ban-on-40-percent-payment-of-quick-economic-scheme-bhadohi-news-vns6923876188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: त्वरित आर्थिक योजना के 40 फीसदी भुगतान पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: त्वरित आर्थिक योजना के 40 फीसदी भुगतान पर रोक
विज्ञापन
ज्ञानपुर। त्वरित आर्थिक योजना में औराई और भदोही विधानसभा में सड़कों के निर्माण में धांधली का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर 40 फीसदी भुगतान पर डीएम ने रोक लगा दिया है। प्रकरण की जांच के लिए पीडब्ल्यूडी को नामित किया है। शुरूआती जांच में कई सड़कें ढूढ़ें नहीं मिल रही है।
ग्रामीण इलाकों में बदहाल सड़कों की मरम्मत एवं इंटरलाकिंग के लिए विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री ने त्वरित आर्थिक योजना के तहत करीब तीन-तीन करोड़ रूपये औराई और भदोही विधानसभा के लिए स्वीकृत किया था। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई में सड़कों के टेंडर को लेकर शुरूआत में काफी हंगामा हुआ, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। सड़कें बनी तो निर्माण में गड़बड़ी को लेकर आवाज उठनी शुरू हुई। ठेकेदारों के भुगतान को लेकर अधिकारियों पर दबाव बनाना शुरू किया तो जिलाधिकारी गौरांग राठी ने 40 फीसदी भुगतान पर रोक लगा दिया।
सड़कों के सत्यापन के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण के नेतृत्व में टीम गठित कर दी। सूत्रों के मुताबिक शुरूआती जांच में विभाग को कई जगह सड़कें ही नहीं मिल रही है। इससे तमाम सवाल उठने शुरू हो गए हैं। सड़कें बनाई गई हैं या वैसे ही भुगतान का प्रयास हो रहा है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि त्वरित आर्थिक योजना में 40 प्रतिशत भुगतान पर रोक लगाई गई है। पीडब्ल्यूडी के नेतृत्व में जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट आने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।