फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ban imposed on Bhagat Singh Chhatra Morcha, action should be taken against those responsible

Bhadohi News: भगत सिंह छात्र मोर्चा पर लगे प्रतिबंध, जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई

Wed, 06 Sep 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Ban imposed on Bhagat Singh Chhatra Morcha, action should be taken against those responsible
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बीएचयू इकाई ने भगत सिंह छात्र मोर्चा पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस सिलसिले में मंगलवार को चीफ प्राॅक्टर को ज्ञापन सौंपा गया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी गई।
विज्ञापन




एबीवीपी बीएचयू इकाई अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि भगत सिंह छात्र मोर्चा की गतिविधियां एवं विचारधारा शुरू से ही संदिग्ध रही है। छात्रहित से कोई सरोकार नहीं रहता है। संगठन राष्ट्र एवं समाज विरोधी कृत्यों में शामिल रहता है। नक्सली आतंक का खुलकर समर्थन करता आया है। सीएए/एनआरसी के नाम पर हुई हिंसा में भी इस संगठन के सदस्यों की संलिप्तता रही है। इस संगठन के मददगारों में बीएचयू में कार्यरत कुछ लोग भी शामिल हैं। इस मौके पर साक्षी सिंह, सत्यम मिश्र,भास्काराडित्य ,केतन जामनाल,उमेद गुज्जर,मेघा मुखर्जी ,रौनक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------

सरकारी एजेंसी की तरह नहीं काम रही एनआई
भगत सिंह छात्र मोर्चा की बीएचयू इकाई की अध्यक्ष आकांक्षा व सह-सचिव सिद्धि से एनआईए की पूछताछ कड़ी प्रतिक्रिया आई है। संगठन ने बयान जारी करके कहा कि एनआईए सरकारी एजेंसी की तरह नहीं काम कर रही है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। बीएचयू, प्रयागराज और आजमगढ़ में राजनैतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं की आवाज दबाई जा रही है। आकांक्षा का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed