फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ballast and sand are becoming the cause of accidents

Bhadohi News: सर्विसलेन पर गिट्टी-बालू बन रहे हादसों का सबब

Wed, 12 Apr 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ballast and sand are becoming the cause of accidents
ज्ञानपुर। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के सर्विसलेन पर सड़क किनारे रखे गए गिट्टी-बालू दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं। अक्सर बाइक सवार बालू और गिट्टी के कारण फिसलकर घायल हो जाते हैँ। जिले के कुल 38 किमी के दायरे में सर्विस लेन पर बड़ी संख्या में कारोबारियों ने बीच रोड ही सामान गिरवाया है। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे की सर्विसलेन से अक्सर आसपास के छोटे-बड़े गांव के लोग बाजार तथा अन्य जगहों पर पहुंचते हैं। हाईवे प्राधिकरण ने जगह-जगह अंडरपास और फ्लाईओवर का निर्माण कराकर इनको सुविधा भी उपलब्ध तो कराया, लेकिन सर्विसलेन के किनारे स्थित कारोबारियों पर शिकंजा नहीं कस सका। प्राधिकरण के अनुसार जिले के 38 किमी के परिक्षेत्र में 150 पंजीकृत गिट्टी-बालू के कारोबारियों की दुकान हैँ। कारोबारियों ने सर्विसलेन को ही गोदाम बना लिया है और बीच में ही गिट्टी-बालू गिरवाते हैं। इससे रास्ता तो बाधित होता ही है, दुर्घटनाएं भी होती हैँ। अक्सर बाइक सवार युवक बालू और गिट्टी के कारण फिसलकर गंभीर रूप से चोटिल हो जाते हैँ। हाईवे प्राधिकरण के अधिकारी हर रोज निरीक्षण का दावा तो करते हैँ, लेकिन उनकी नजर इस समस्या पर नहीं पड़ती। सर्विसलेन पर अतिक्रमण की समस्या दिन ब दिन गंभीर होती जा रही है। हाईवे रखरखाव संस्था के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि सचल दस्ता पूरे माह समस्याओं का आकलन करता है। अगर कारोबारी अपनी आदतों में सुधार नहीं लाते हैँ तो टीम कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed