फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bajrang Dal outspoken on removal of patrons

संरक्षणदाताओं का नाम हटने पर बजरंग दल मुखर

Mon, 11 May 2020 08:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal outspoken on removal of patrons
ज्ञानपुर/लालानगर। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटे 11 बांग्लादेशी समेत 18 जमातियों को संरक्षण देने वाले संरक्षणदाताओं का नाम विवेचना से हटने का मामला तूल पकड़ने लगा है। हिंदू संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। मामले में लीपापोती होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला प्रभारी संतोष दूबे ने कहा कि कोरोना वायरस को बढ़ाने में महती भूमिका निभाने वाले जमातियों पर सरकार सख्ती कर रही है लेकिन जिले की पुलिस उन्हें संरक्षण देने वालों पर मेहरबानी कर रही है। पुलिस की यह कार्यप्रणाली संदेहास्पद है, जो देशहित में नहीं है। उन्होंने कोरोना वारियर्स पर हुए हमले के मामले में लीपापोती पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कहा कि लोकेशन मिलने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इसको लेकर संगठन चुप नहीं बैठेगा। भदोही कोतवाली पुलिस के खिलाफ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। जरूरत पड़ी तो संगठन के लोग आंदोलन भी करेंगे। बताते चलें कि जमातियों को संरक्षण देने में पुलिस ने अब्दुल अयूब अंसारी, अब्दुल रब अंसारी, हाजी अलीम उल्लाह, मुस्ताक अहमद, अब्दुल रहीम, मुनौव्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, हालांकि विवेचना में सभी को राहत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed