फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bahubali MLA Vijay Mishra is now in a new trouble

बाहुबली विधायक विजय मिश्र अब एक नई मुसीबत में, ग्राम प्रधान के लेटर पैड के दुरुपयोग की जांच शुरू

Tue, 22 Sep 2020 10:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 22 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Bahubali MLA Vijay Mishra is now in a new trouble
विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट जेल में बंद ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र अब एक नई मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं। कौलापुर की ग्राम प्रधान ऊषा देवी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर उनके लेटरपैड के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कौलापुर गांव निवासी विधायक के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी की तहरीर पर विधायक विजय मिश्र, एमएलसी रामलली और बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ गत चार अगस्त को गोपीगंज थाने में संपत्ति हड़पने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में विधायक चित्रकूट जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


इस बीच कौलापुर ग्राम प्रधान उषा मिश्रा के लेटरपैड पर राज्य मानवाधिकार आयोग को प्रार्थना पत्र दिया गया कि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के प्रकरण की विवेचना दूसरे जिले में कराई जाए। जिले की पुलिस ने जब प्रधान से संपर्क किया तो उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने प्रार्थना पत्र देकर ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र पर लेटरपैड के दुरुपयोग का आरोप लगाया। प्रधानपति रत्नेश मिश्रा ने कहा कि कुछ माह पूर्व विधायक ने सादा लेटरपैड लिया था। अब उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। उनकी तरफ से विवेचना स्थानांतरित करने संबंधी कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया।
 

एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान ने लिखकर दिया है कि उन्होंने विवेचना अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग नहीं की। उनके लेटरपैड का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

....करीबी के घर पुलिस की दबिश


चित्रकूट जेल में बंद ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र के करीबियों पर पुलिस की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। सोमवार की रात पूरेभागवत गांव में बिंद समाज विकास परिषद के महासचिव सुशील बिंद के यहां गोपीगंज पुलिस ने दबिश दी। करीब एक घंटे तक तलाशी ली गई, हालांकि पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। रात में पुलिस की कार्रवाई को लेकर बिंद समाज एवं संगठन में नाराजगी बढ़ गई है। 

12 से अधिक चिह्नित लोगों में शामिल बिंद समाज विकास परिषद के महासचिव सुशील बिंद के घर सोमवार की रात गोपीगंज पुलिस दलबल के साथ पहुंची। पुलिस के अचानक पहुंचने से परिवार के लोग घबरा गए। पुलिस ने वहां एक घंटे तक तलाशी ली।

पुलिस की कार्रवाई से बिंद समाज के लोग और संगठन के पदाधिकारी नाराज हो गए हैं। प्रकरण को लेकर संगठन के पदाधिकारी बुधवार को डीएम से मिलेंगे। कोतवाली प्रभारी कृष्णानंद राय ने कहा कि कुछ सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम वहां गई थी, हालांकि कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed