फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bad health of the nursery Snware

सांसों से संवारी सेहत की बगिया 

Wed, 22 Jun 2016 01:26 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Wed, 22 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bad health of the nursery Snware
विश्व योग दिवस शिविर में रामलीला मैदान में योग करते साधक
योग: चित्तवृत्ति: निरोध:। कहा गया है कि योग चित्त की वृत्ति का निरोध है। मन की चंचलता को केंद्रित और नियंत्रित करने का एक उम्दा साधन है। दौड़ भाग भरी जिंदगी में मन और चित्त को शांत रख पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। इस चुनौती से एक बड़ा जनमानस हर रोज दो-चार होने लगा है। शायद यही वजह है कि मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिले के हजारों लोगों ने एक साथ योग और प्राणायाम कर आरोग्य सुख की परिकल्पना को मूर्त रूप देने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

योग दिवस के अवसर पर जिले में लगभग सौ स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास शिविरों का आयोजन किया गया। बड़े मैदानों और सार्वजनिक स्थानों के अलावा स्कूल, कॉलेज और विभिन्न संगठनों ने एक साथ योग किया। इस दौरान सामान्य जीवन में योग की अहमियत को इंगित किया गया। गायत्री परिवार की ओर से जिले में 13 स्थानों पर सामूहिक योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रत्येक स्थान के लिए एक-एक प्रभारी बनाए गए थे। इससे पूर्व कार्यक्रम के लिए करवधिया आश्रम में परिवार के सुधाकर तिवारी ने प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया था। इस दौरान साधकों ने समग्र और सहज योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन और सभ्य समाज बनाने का संकल्प लिया। प्रभारी के तौर पर फौजदार यादव, फूलचंद्र मयादव, बैजनाथ मौर्य, मनोज दुबे, फूलचंद्र मौर्य, अशोक पांडेय, संतलाल यादव, दीपचंद्र अग्रहरि, माता स्वरूप शुक्ल आदि को जिम्मेदारी दी गई थी। 
विज्ञापन

सुरियावां: नगर स्थित एक शिक्षण संस्थान में गायत्री परिवार की ओर से आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपर जिला कृषि अधिकारी प्रमोद चतुर्वेदी मौजूद थे। कार्यक्रम में योग के लाभ के बारे में भी बताया गया। विशिष्ट अतिथि राधेश्याम दुबे ने योग करने के तरीकों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर महेंद्र मिश्र, अशोक सिंह, दीनदयाल, श्यामजी उपाध्याय आदि के अलावा विद्यालय के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। पाली स्थित शहीद झूरी सिंह पार्क में आयोजित योग दिवस में बाबा रमाशंकर दास ने योग कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद झूरी सिंह के परिवारीजन रामेश्वर सिंह ने की। इस मौके पर दिनेश सिंह, सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed