बीडीसी हत्याकांड: लखनऊ की टीम ने की जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ के निदेशक डा. श्याम बिहारी उपाध्याय, मेडिकोलाजिस्ट विशेषज्ञ डॉ. जी खान के अलावा वाराणसी की टीम, सीओ भदोही अयोध्या प्रसाद सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी विनोद राय, सुरियावां थाने के एसआई अजय सिंह परानापुर स्थित रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे जहां पर बीडीसी का शव मिला था। टीम ने करीब एक घंटे तक उक्त स्थल पर अलग-अलग एंगल से जांच पड़ताल की।
जांच टीम के आने की खबर लगते ही वहां सैकड़ों की भीड़ जुट गई। मालूम हो कि छनौरा के बडीसी दिनेश बिंद की आठ फरवरी को परानापुर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी समेत दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जाच ंकर रही है।