भारत की जीडीपी ग्रोथ से ट्रंप प्रभावित: बोले- अमेरिका की अर्थव्यवस्था 20% तक बढ़ सकती है, किस पर साधा निशाना?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर और कम ब्याज दरों की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका भी इसी तरह की नीतियां अपनाकर अपनी जीडीपी वृद्धि को 20% तक पहुंचा सकता है। उन्होंने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति पर सवाल उठाते हुए दरें कम करने की वकालत की।
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की कम ब्याज दरों और 7 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका भी इसी तरह की नीति अपनाए तो उसकी जीडीपी ग्रोथ 14 से 20 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। ट्रंप ने इसके साथ ही अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़ी नीतियों की आलोचना की और उस पर राजनीतिक तरीके से काम करने का आरोप लगाया।
एशिया दौरे से लौटने के बाद अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरें बहुत ज्यादा हैं। उन्होंने इसके लिए फेडरल रिजर्व के राजनीतिक रवैये को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, उन्होंने फेड के चेयरमैन को सीधे तौर पर दोषी नहीं बताया।
VIDEO | Washington DC: US President Donald Trump praises India's low interest rates, slams US Fed for being 'political'. He says, “Interest rates are too high because we have a very political Fed. And I'm not blaming the chairman, by the way; I'm blaming the fact that we have a very political Fed. Whenever we announce good numbers, they raise interest rates. They do that for a reason. It should be the opposite. Alan Greenspan was a great Fed chairman. He would lower interest rates when you had good numbers. When you have good numbers, you have better credit. We do just the opposite. We do it to destroy the country. And when we have these great numbers that we have, you shouldn't keep raising rates. You should lower rates because we're a better credit. We'd have a GDP of 15 or 20 per cent, not 4 per cent. I would pay off the debt very rapidly. That's the way it should work, but we do it in reverse. If you look at India, they have low interest rates and a 7 per cent GDP. We'd have a 14, 15, maybe even a 20 per cent GDP.” (Source: White House YT) (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
विज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2026
अच्छे आर्थिक आंकड़ों पर ब्याज दरें घटनी चाहिए: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि जब अमेरिका के आर्थिक आंकड़े अच्छे होते हैं, तब फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा देता है। उनके मुताबिक, ऐसी स्थिति में ब्याज दरें घटाई जानी चाहिए, क्योंकि बेहतर आर्थिक आंकड़ों का मतलब है कि देश की कर्ज चुकाने की क्षमता भी बेहतर है। उन्होंने पूर्व फेडरल रिजर्व चेयरमैन एलन ग्रीनस्पैन की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छे आर्थिक आंकड़े आने पर ब्याज दरें कम करते थे। ट्रंप ने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था इसके उलट काम कर रही है।
भारत की 7% GDP ग्रोथ का दिया उदाहरण
ट्रंप ने भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां ब्याज दरें कम हैं और जीडीपी ग्रोथ करीब 7 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका भी कम ब्याज दरों की नीति अपनाए तो उसकी आर्थिक वृद्धि 14, 15 या यहां तक कि 20 प्रतिशत तक हो सकती है। ट्रंप ने दावा किया कि अगर अमेरिकी अर्थव्यवस्था इतनी तेजी से बढ़े तो देश अपना कर्ज भी बहुत तेजी से चुका सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की जीडीपी ग्रोथ 4 प्रतिशत के बजाय 15 से 20 प्रतिशत तक हो सकती है।
फेडरल रिजर्व ब्याज दरों पर स्वतंत्र रूप से लेता है फैसला
अमेरिका में ब्याज दरों से जुड़े फैसले फेडरल रिजर्व लेता है। यह एक स्वतंत्र केंद्रीय बैंक है। उसकी मौद्रिक नीति से जुड़े फैसले महंगाई और रोजगार की स्थिति के आकलन के आधार पर तय होते हैं।
