Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   21 November 2026 Major event 2026

आज के दिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूपी और बिहार दौरा, गांधीनगर में श्रम मंत्रियों का चिंतन शिविर

Sat, 21 Nov 2026 05:55 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अमन तिवारी Updated Sat, 21 Nov 2026 05:55 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शनिवार यानी 21 नवंबर। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
21 November 2026 Major event 2026
आज के दिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 21 नवंबर, 2026 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज यानी 21 नवंबर को कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के मेधावी छात्रों का सम्मान करेंगे। पीएम आज बिहार में नीतीश सेतु का भी उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन


लखनऊ में पहली बार कौशल दीक्षांत समारोह 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। यहां वे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में देश भर के मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की ओर से हर साल आईटीआई के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम आज दोपहर बाद प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Trending Videos

नीतीश सेतु आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे पीएम मोदी
बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखे जाने के बाद राजनीतिक बहस चरम पर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 13 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर पुल का नामकरण करने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे के दौरान इस पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

 
विज्ञापन

गांधीनगर में आज से श्रम, रोजगार एवं उद्योग मंत्रियों का दो दिवसीय चिंतन शिविर
भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से 21 और 22 नवंबर 2026 को गुजरात के गांधीनगर में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के श्रम, रोजगार एवं उद्योग मंत्रियों का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 21 नवंबर 2025 को देश में लागू हुई श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित हो रहा है। इस दो दिवसीय चिंतन शिविर की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा एमएसएमई राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे भी शामिल होंगी। 
 
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुनवाई
आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बृहस्पतिवार को फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल की ओर से अधिवक्ताओं ने बचाव पक्ष की दलीलें रखीं। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने दलील दी कि पीड़िता द्वारा लंका थाने में दी गई तहरीर, विवेचक के समक्ष दिए गए बयान और अदालत में दर्ज बयानों में विरोधाभास है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के बाद पीड़िता से आरोपियों की पहचान परेड (शिनाख्त) नहीं कराई गई। सुनवाई के दौरान बहस पूरी न हो पाने के कारण अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 नवंबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed