फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ayushman cards of characters will be made by running a campaign

Bhadohi News: अभियान चलाकर बनाए जाएंगे पात्रों के आयुष्मान कार्ड

Sat, 16 Sep 2023 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ayushman cards of characters will be made by running a campaign
यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए लोगों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से संतृप्त करने के लिए आयुष्मान भवः अभियान महामहिम राष्ट्रपति ने शुरू की है। इसके तहत 17 सितंबर से आयुष्मान मेला की शुरुआत होगी। यह मेला समस्त सीएचसी, पीएचसी पर प्रत्येक रविवार को इसके अलावा उपकेंद्र स्तरीय एवं नगरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर प्रत्येक शनिवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इसकी जानकारी शुक्रवार को बीडा सभागार में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने प्रेस वार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 93016 आयुष्मान भव योजना के कार्ड बनाए जा चुके हैं। अब इस योजना का अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाने हैं, जो ढाई लाख से पौने तीन लाख तक हो सकती है। डीएम ने बताया कि कार्ड केवल पात्रों के बनाए जाएंगे। शनिवारों को होने वाले स्वास्थ्य मेले में पहुंच कर लोग विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सामान्य कैंसर, टीबी आदि रोग हैं। संचारी सेवाओं और उनके उन्मूलन के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा जो इलाज और रोकथाम योग्य है। प्रत्येक शनिवार होने वाले स्वास्थ्य मेले में प्रथम सप्ताह में गैर संचारी रोगों से सम्बन्धित गतिविधियां द्वितीय सप्ताह टीबी, कुष्ठ एवं अन्य संचारी रोगों से सम्बन्धित गतिविधियां, तीसरे सप्ताह मातृ एवं बाल स्वास्थ्य तथा पोषण से सम्बन्धित गतिविधियों तथा चौथे सप्ताह जन जातीय क्षेत्रों में नेत्र देखभाल पर सुविधाएं मिलेंगी। वार्ता मे सीएमओ डाॅ. एसके चक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed