फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ayodhya's Akshat is reaching every home

Bhadohi News: घर-घर पहुंच रहा अयोध्या का अक्षत

Tue, 09 Jan 2024 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya's Akshat is reaching every home
जनपद में अयोध्या से आया अक्षत और निमंत्रण पत्र घर-घर पहुंचाया जा रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा है। इसे लेकर जिले में चहूंओर उत्साह है। शहर से लेकर गांव तक राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से आया पूजित अक्षत लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। मंगलवार को खमरियां व गोपीगंज सहित विभिन्न स्थानों पर अक्षत वितरित किया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत खमरिया के भजईपुर स्थित हनुमान मंदिर से मंगलवार सुबह 11 बजे अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सानिध्य में निकाला गया। यात्रा के दौरान जय श्रीराम, भक्ति गीत संगीत पर लोग झूमते रहे। कलश यात्रा हनुमान मंदिर से होते हुए चौराहा, सब्जी मंडी, दुर्गा चौराहा से सर्राफा बाजार, खलवापुर पुलिस चौकी से होते हुए नेवढ़िया पर संपन्न किया गया। शहीद नरेश इंटर मीडिएट कॉलेज की ओर से यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख औराई बृजमोहन मिश्रा, संतोष सेठ, मुकेश, योगेश, कमलेश, अवधेश मिश्रा, यमुना, प्रवीण, अनुज बरनवाल, अशोक तिवारी, अभिषेक मौर्य, शीला त्यागी आदि शामिल रहे। इसी तरह गोपीगंज नगर के विभिन्न वार्डों में अक्षत वितरण किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी के नगर के विभिन्न मंदिरों पर सुंदरकाड पाठ, हनुमान चालीसा आदि का सामूहिक पाठ सूर्यास्त के उपरांत किया जाएगा। घर के सामने दीप जलाने व दीपमाला सजाने के लिए प्रेरित किया गया। यहां अश्वनी अग्रवाल, विशाल बरनवाल, योगेश, अमरलाल, संदेश मौर्य, शनि गुप्ता, लवकुश, उमर वैश्य, कुलदीप सेठ, अथर्व दुबे, आदर्श आदि स्वयंसेवकों ने अक्षत वितरण का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed