फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Awareness van started DM Zilla Parishad President flagged off

Bhadohi News: संचारी रोग अभियान; जागरूकता वैन चली, डीएम जिपं अघ्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, दिलाई गई शपथ

Tue, 01 Jul 2025 07:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 01 Jul 2025 07:13 PM IST
सार

बैराखास में जिपं अध्यक्ष और डीएम ने संचारी रोग अभियान के तहत जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि इस दौरान जिपं अध्यक्ष और डीएम मौजूद रहे जिन्होंने रोग के लक्षणों के साथ ही लड़ाई लड़ने की शपथ दिलाई।
 

विज्ञापन
Awareness van started DM Zilla Parishad President flagged off
संचारी रोग अभियान के तहत दिलाई गई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

औराई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैराखास में मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, डीएम शैलेश कुमार ने जागरुकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि जन सहभागिता से ही संचारी रोग अभियान शत प्रतिशत सफल होगा।

विज्ञापन


डीएम ने ग्रामीणों, बच्चों और शिक्षकों को शपथ दिलाते हुए कहा कि गांव, ब्लॉक और जिले को संचारी रोग मुक्त करना है। हम सभी व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखेगे, अपने घर के पास साफ-सफाई का ध्यान रखेगें। संचारी रोग हमारे गॉव अथवा क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को आर्थिक नुकसान का एक बड़ा कारण हो सकते है।
विज्ञापन


संचारी रोगों की होगी हार, इसके लिए हमे सात वार करना होगा। मस्तिष्क ज्वर का पहला टीका नौ माह से 12 माह के बच्चों को और दूसरा टीका 16 माह के 24 माह के बच्चों को लगवाना है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, एसीएमओ डॉ. ओपी शुक्ला, मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए कुल 1387 टीमें गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलेरिया अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से बुखार की रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची, क्षेत्रवार ऐसे मकान की सूची जहॉ घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, डीपीआरओ संजय कुमार मिश्रा, सूनचा अधिकारी पंकज कुमार, बीडीओ दिलीप कुमार, डीपीओ दिनेश मिश्रा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed