{"_id":"61fd629a70990347be058968","slug":"awareness-is-the-only-weapon-to-avoid-cybercrime-bhadohi-news-vns6369811172","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम को लेकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर क्राइम को लेकर किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को कोतवाली ज्ञानपुर में साइबर सेल ने जागरूकता गोष्ठी की। इसमें साइबर क्राइम से बचने के लिए पुलिस को जागरूक किया गया।
इस दौरान सेल के प्रभारी अरविंद यादव ने कहा कि साइबर अपराधी बहुत शातिर होते हैं। हमारे माध्यम से ही उनको बैंक, एटीएम से जुड़ी जानकारी पहुंचती है। एक छोटी से भूल हमें ज्यादा परेशानी में डाल सकती है। जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का हथियार है। साइबर धोखाधड़ी होने पर हेल्पलाइन नंबर 155260/112 पर सूचना दें जिससे धनराशि को खाते में होल्ड कराई जा सके। केवाईसी अपडेट कराने के लिए बैंक कभी भी ओटीपी, सीवीवी या पिनकोड नहीं मांगता। किसी अंजान व्यक्ति के कहने पर कोई भी एप न अपलोड करें, किसी भी वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले अच्छी तरह से जांच लें। अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल से भेजी गई लिंक को क्लिक न करें। किसी से पैसा प्राप्त करते समय अपनी यूपीआई आईडी पासवर्ड न डालें। अपने सोशल एकाउंट और बैंक खातों का पासवर्ड मजबूत बनाएं। जिसमें अक्षर, चिह्न और नंबर हो। साथ ही टू स्टेप वैरिफिकेशन भी हो। इस मौके पर राधेश्याम कुशवाहा, राकेश कुमार सिंह, अमित राय, रोहन शर्मा, राम बिहारी यादव आदि रहे।