फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Awake, now cold will shiver

सजग हो जाएं, अभी और हाड़ कंपाएगी ठंड

Wed, 20 Jan 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Awake, now cold will shiver
कोईरौना बाजार में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। एक-दो दिनों में जम्मू-कश्मीर सीमा के करीब पहुंचने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों के मौसम पर पड़ेगा। इससे भदोही समेत पूर्वांचल के कई जिलों में ठंडी एक बार फिर कंपकंपी छुड़ाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 25 जनवरी तक उत्तर भारत में इसका असर दिखेगा। इससे पहाड़ों पर बारिश और हिमपात होगा, जिसके असर से भदोही जिले के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आएगी।
विज्ञापन

लगभग 10 दिनों तक हड्डियां हिलाने के बाद बुधवार को निकली धूप से सामान्य जनजीवन को भारी राहत मिली। गलन और कोहरे से परेशान लोग गुनगुनी धूप लेने के लिए छतों पर टहलते नजर आए। मगर, बुधवार को जारी मौसम विभाग की चेतावनी से इस राहत पर जल्द ही फिर ग्रहण लगता दिख रहा है। पिछले दिनों उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद लगातार चलीं बर्फीली हवाओं ने जिले को प्रभावित किया। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। हवा में मौजूद नमी के कारण अत्यधिक कोहरे की स्थिति देखी गई। हालांकि 21 जनवरी तक कोहरे की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल के मुताबिक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। यह 22 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के करीब पहुंच जाएगा। इसका प्रभाव 24 से 25 जनवरी तक उत्तर भारत में दिखाई देगा और मैदानी इलाकों में एक सर्कुलेशन बनेगा, जिससे पहाड़ों पर फिर से व्यापक बारिश और हिमपात की संभावना है। इसका प्रभाव भदोही जिले में तापमान में गिरावट के रूप में देखा जाएगा। आने वाले सप्ताह में अधिकतम तापमान 19 से 22 डिग्री सेल्शियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्शियस के बीच रह सकता है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। 20-21 जनवरी तक हवाओं की गति मध्यम से तेज होने के कारण कोहरे की स्थिति कम रहेगी। 22 जनवरी से हवाओं की रफ्तार में कमी आएगी, जिससे घने कोहरे की स्थिति फिर से बढ़ सकती है। आने वाले सप्ताह में ठंड के दिन बने रहेंगे। अगले दो-तीन दिनों के बाद कोहरे का घनत्व फिर से बढ़ना चाहिए। इन दिनों सूर्य का प्रकाश मिलेगा। हवा की गति छह से 11 किमी प्रति घंटे और दिशा उत्तर-पश्चिम रहेगी।
विज्ञापन

गेहूं की फसल की कर दें सिंचाई
ज्ञानपुर। मौसम के रुख को देखते हुए विशेषज्ञों ने गेहूं की फसल की सिंचाई करने की सलाह दी है। कृषि मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक गेहूं की जो फसल 40-45 दिन की हो गई है, उसकी सिंचाई कर दी जानी चाहिए। क्योंकि आने वाले सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सिंचाई के तीन से चार दिन बाद उर्वरक की एक खुराक और डालनी चाहिए। कोहरे की आशंका के मद्देनजर सरसों की फसल का खास ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसे मौसम में सरसों में माहो, पेंटेड बग्स और लीफ बोरर आदि कीटों का प्रकोप बढ़ने का खतरा रहता है। इसके लिए निर्धारित दवाओं का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed