फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Automatic weather station will start soon

जल्द शुरू होगा आटोमैटिक वेदर स्टेशन

Tue, 31 Aug 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Automatic weather station will start soon
जलवायु परिवर्तन से जुड़ी जानकारी के लिए अब किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। औराई के बेजवां में स्थापित आटोमैटिक वेदर स्टेशन चार से पांच दिनों में शुरू हो जाएगा। इससे हर 15 मिनट का अपडेट मिलता रहेगा। इससे किसान चक्रवात, आलोवृष्टि, गर्म मौसम, लू, पाला आदि से सतर्क हो सकेंगे। केंद्र सरकार ने किसानों को मौसम की मार से बचाने के लिए योजना तैयार की है। कई राज्यों में किसानों को समय रहते मौसम के मिजाज की सही जानकारी नहीं मिल पाती, जिससे उनकी फसल या पशु धन को भारी नुकसान पहुंचता है। कई बार ऐसा होता है कि जब तक किसान को मौसम विभाग की सूचना मिलती है, तब तक उसकी फसल बर्बाद हो चुकी होती है। यही जानकारी किसान को समय पर मिल जाए, इसके लिए दो सौ जिलों के कृषि विज्ञान केंद्रों में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की तरफ से स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित हो रहे हैं। इसमें कालीन नगरी भदोही भी शामिल है। औराई के कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में वेदर स्टेशन का काम करीब-करीब पूर्ण हो चुका है। जिससे जलवायु में होने वाले परिवर्तन के बारे में किसान आगाह हो सकेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के संयुक्त प्रयास से यह स्थापित किया गया है। इसकी स्थापना प्रतिकूल प्रभाव से सुरक्षा और अनुकूल मौसम का लाभ उठाकर कृषि उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed