फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Auto rider robbed from couple, mother and child injured in clash with miscreants

ऑटो रुकवाकर दंपती से लूट, बदमाशों से संघर्ष में मां-बच्चा घायल

Thu, 30 Jul 2020 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Auto rider robbed from couple, mother and child injured in clash with miscreants
चौरी। वाराणसी से औराई आ रहे ऑटो सवार दंपती के साथ बुधवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बरवा गांव के समीप आधा दर्जन बदमाशों ने बाइक बीच सड़क पर लगाकर उसमें सवार महिला के गले की चेन उसे भयभीत कर ले ली और पति का रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बदमाशों से संघर्ष में महिला और उसके तीन वर्षीय बच्चे को चोट लग गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औराई क्षेत्र के उदयकरनपुर गांव निवासी धनंजय त्रिपाठी अपनी पत्नी सोनम और अपने बच्चे के साथ वाराणसी से दवा लेकर लौट रहे थे। कपसेठी-मझमेडिया मार्ग पर बरवा गांव के समीप आधा दर्जन बदमाशों ने बाइक बीच सड़क पर लगाकर ऑटो को रोकवा दिया और महिला के गले की चेनखींच ली। इस दौरान संघर्ष में महिला और उसका बच्चा चोटहिल हो गए। बदमाश ऑटो में रखा बैग लेकर भी चले गए। भुक्तभोगी के मुताबिक बैग में नकदी के अलावा कागजात थे। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चर्चा के मुताबिक बदमाशों ने महिला के साथ अभद्रता करने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed