फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Auto drivers supported the strike of buses and trucks

Bhadohi News: बसों, ट्रकों की हड़ताल को ऑटो चालकों का मिला साथ

Tue, 02 Jan 2024 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Auto drivers supported the strike of buses and trucks
औराई/ज्ञानपुर। मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन को लेकर निजी व रोडवेज बस चालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को ऑटो चालकों ने भी हड़ताल कर दिया। इससे पूरे जिले की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। ऑटो के पहिए थमने से लोगों पैदल ही गंतव्य तक जाना पड़ा। वाराणसी-प्रयागराज जाने वालों के लिए ट्रेन ही सहारा है और रेलगाड़ियां भी मौसम मार के चलते विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन

हड़ताल में शामिल ऑटो चालकों ने जगह-जगह प्रदर्शन किया। चेताया कि एक्ट में हुए संशोधन को वापस नहीं लिया जाता है तो निश्चित हड़ताल लंबा खिंच सकता है। जिले में ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, भदोही के अलावा जंगीगंज, चौरी, मोढ़, दुर्गागंज, वहिदानगर जैसे इलाकों में मंगलवार को निजी व रोडवेज बस चालकों की हड़ताल का असर देखा गया। जरूरी काम से बाजारों में आने-जाने वाले लोग वाहनों की तलााश में भटकते नजर आए।
विज्ञापन

निजी और रोडवेज बस चालकों ने तीन दिनों के हड़ताल की घोषणा की है। सोमवार को ट्रक चालकों ने हाईवे पर लगभग दो घंटे तक जाम लगाए र खा था। मंगलवार को बसों के न चलने के कारण यात्रियों की काफी फजीहत हुई। उनकी मुश्किल तब और बढ़ गई, जब मंगलवार की सुबह अचानक ऑटो चालकों ने भी हड़ताल की घोषणा कर दी। औराई, गोपीगंज, ज्ञानपुर, भदोही जैसे बड़े शहरों में ऑटो के पहिए थम गए। जिसके कारण लोगों परेशानी से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी कामों से मुख्यालय आने वालों को जब कोई साधन नहीं मिला तो वे पैदल ही गोपीगंज से ज्ञानपुर की ओर और ज्ञानपुर से गोपीगंज की ओर से चल लिए। इस बीच कोई अकेला होता तो बाइक सवार उन्हें लिफ्ट दे देते। दिनभर लोग एक-दूसरे से मदद मांगते दिखे।
औराई रोडवेज बस स्टेशन के पास ऑटो चालकों ने ऑटो खड़ी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ऑटो चालकों का कहना है कि दुर्घटना कभी भी जानबूझकर नहीं होती। इस तरह का कानून से लोगों की सुरक्षा होगी या नहीं, यह तो पता नहीं, लेकिन चालक असुरक्षा में हो जाएंगे, यह तय हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के कानून को वापस लिया जाना चाहिए। अगर सरकार यह कानून वापस नहीं लेती तो मजबूरन आंदोलन को लंबा खिंचना होगा। इस दौरान राजकुमार दुबे, बबलू सिंह, ऋषि यादव, राहुल, बंशी यादव, हरि यादव, उत्तम मिश्रा, राजमणि शुक्ला, अवधेश कुमार, संतोष पांडेय, राहुल दुबे, राजन सहित अन्य रहे। ऊंज प्रतिनिध के अनुसार ऑटो चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया। ऑटो चालक चंद्रभूषण शुक्ला व संजय सिंह ने कहा कि एक्ट में संशोधन को वापस नहीं लिया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन करते हुए ऑटो संचालन को बंद कर दिया जाएगा। राकेश सिंह, कमलेश, सुरेश पासी, अनिल कुमार यादव, कन्हैया लाल यादव, गुड्डू यादव, जयराम यादव, पप्पू सरोज, पप्पू बिन्द, मुन्नीलाल, पारस बिन्द सहित अन्य मौजूद रहे।
औराई रोडवेज बस स्टेशन पर हर रोज सिविल लाइन डिपो, विकास नगर डिपो, ग्रामीण डिपो, वाराणसी कैंट डिपो और मिर्जापुर व जौनपुर डिपो की लगभग 90 बसों का स्टॉपेज होता है। जहां से लोग वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, हंडिया, प्रतापगढ़ सहित कई जगहों पर आते-जाते हैं। यहां हर दिन 300 से 400 यात्रियों का आना होता है। बसों की हड़ताल से ट्रेन ही सहारा है लेकिन वह भी समय से नहीं मिल पा रही है।

चौरी बाज़ार में मंगलवार को बस ऑपरेटर्स यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार मोटर व्हीकल एक्ट में किए गए संशोधन पर आक्रोश व्यक्त करते हुए निंदा की गइ्र। मांग किया कि सरकार को पुनः इस पर विचार करना चाहिए। वाराणसी, भदोही, जंघई, फूलपुर में भी प्राइवेट बस यूनियन की बैठक हुई। सूर्य प्रसाद मिश्रा, संजय दुबे, प्रमोद सिंह, शिव कुमार मिश्रा, विनोद कुमार, कनाल सिह, अवधेश सिंह, विमलेश पांडेय, बसंतलाल गुप्ता, संजय सिंह आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed