फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Auto driver dies in tractor collision

Bhadohi News: ट्रैक्टर की टक्कर में ऑटो चालक की मौत

Sat, 20 Jan 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Auto driver dies in tractor collision
संवाद न्यूज एजेंसीसुरियावां। कोतवाली क्षेत्र के बाईपास रोड पर शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर-ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। ऑटो चालक किसी गांव में आंगनबाड़ी का सामान पहुंचाकर लौट रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जनकपुर निवासी संतलाल सरोज (32) ऑटो चलाता था। शुक्रवार को वह किसी गांव में आंगनबाड़ी का सामान पहुंचाने गया था। देर शाम घर लौट रहा था। सुरियावां नगर के बाईपास रोड के पास स्थित संगम हॉस्पिटल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी ऑटो की टकरा गई। सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सुरियावां सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी पर तैनात डॉ. अभिषेक नाग ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी बबीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनील के पिता के अलावा दो अन्य भाई अनिल और सुशील भी ऑटो चलाते हैं। तीन भाइयों में सुनील दूसरे नंबर का था। सुनील को दो बच्चे भी हैं। मां दुर्गावती सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed