फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Auspicious coincidence: Hartalika Teej on Monday after seven years

शुभ संयोग: सात वर्षों के बाद सोमवार को हरतालिका तीज

Sun, 17 Sep 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Auspicious coincidence: Hartalika Teej on Monday after seven years
सात वर्षों बाद ऐसा संयोग बना है, जब सोमवार को हरतालिका तीज पड़ रहा है। इस साल 18 सितंबर को तीज है। इसे लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। जिले के विभिन्न बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ देखी गई। शनिवार को दिन भर श्रृंगार की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए रखती हैं।
विज्ञापन

जिले में ज्ञानपुर, औराई, गोपीगंज, जंगीगंज, ऊंज, वहिदानगर, सीतामढ़ी, अभोली, सुरियावां, मोढ़, भदोही, चौरी आदि बाजारों में खरीदारी को लेकर शनिवार को पूरे दिन रौनक रहा। दुकानों पर महिलाओं की भीड़ थी। महिलाएं नये वस्त्र, आभूषण, शृंगार के सामान खरीद रही थी। साथ ही कपड़े की दुकानों पर भी इन दिनों अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि हरतालिका तीज के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। प्रदोष बेला में संध्याकाल में 5 से 7 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। शिवालयों में जाकर महिलाओं को शिव की आराधना करनी चाहिए। पहला तीज व्रत मां पार्वती ने शिव के लिए रखी थी। मनपसंद वर पाने के लिए कुंवारी कन्याएं भी यह व्रत करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed